एक्सप्लोरर

युवक ने गला दबाकर मौसेरी बहन को उतारा मौत के घाट, सामने आई प्रेम प्रसंग की बात

आरोपी संजीत ने बताया कि युवती उसकी मौसेरी बहन है। उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ माह पहले परिवार के लोगों ने दबाव डालकर उसकी शादी करा दी। मौसेरी बहन यह बर्दाश्त नहीं कर पाई और डिप्रेशन में रहने लगी।

उन्नाव, एबीपी गंगा। गंजमुरादाबाद क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर हमजा में फैजुल्ला शाह की मजार पर झाड़-फूंक के लिए आई मानसिक बीमार युवती की गुरुवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसकी दोनों हाथों की नसें भी कटी मिलीं। पिता ने अपने साढू़ के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लखनऊ से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस के सामने हर बार अलग-अलग बयान दे रहा है।

मानसिक रूप से थी बीमार

बांगरमऊ कोतवाली के रामदीन खेड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय युवती कई महीनों से मानसिक बीमार चल रही थी। परिवार के लोगों ने दवा के साथ-साथ झाड़-फ़ूंक का रास्ता अपनाया। गुरुवार को युवती की मां उसे लेकर गंजमुरादाबाद स्थित फैजुल्ला की मजार पहुंची। युवती के साथ उसका मौसेरा भाई संजीत निवासी बंदीखेड़ा भी गया। मां का कहना है कि गुरुवार रात वह बेटी को लघुशंका कराने झाड़ियों के पास ले गईं। पीछे से उसका मौसेरा भाई आया और धमकी देकर उसे झाड़ियों की तरफ खींच ले गया। जहां गला दबाकर हत्या करने के बाद हाथ की नसें काट दीं।

डिप्रेशन में रहने लगी युवती

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी संजीत ने बताया कि युवती उसकी मौसेरी बहन है। उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ माह पहले परिवार के लोगों ने दबाव डालकर उसकी शादी करा दी। मौसेरी बहन यह बर्दाश्त नहीं कर पाई और डिप्रेशन में रहने लगी। वह लगातार शादी का दबाव बना रही थी।

युवक ने गला दबाकर मौसेरी बहन को उतारा मौत के घाट, सामने आई प्रेम प्रसंग की बात

शादी का बनाया दबाव

गुरुवार को उसने मजार ले चलने की बात कही जिस पर उसकी मां के साथ मजार पहुंचा। यहां भी उसने शादी का दबाव बनाया और रात में झगड़ा कर मजार से उठकर झाड़ियों की ओर चली गई। उसे समझाने पीछे से गया तो उसने खेत की सुरक्षा में लगे ब्लेडनुमा तार से अपने दोनों हाथ की नस काट ली। गला दबाकर हत्या की बात को उसने नकार दिया। बताया कि खुद को बचाने के लिए उसने बेहोशी का नाटक किया और बाद में वहां से भाग निकला। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget