एक्सप्लोरर

Mega Vaccination Camp in Gorakhpur: गोरखपुर में मेगा वैक्सीनेशन कैंप, 1.53 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य 

Mega Vaccination in Gorakhpur: गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का आज बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 1.53 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है.

गोरखपुर:  यूपी समेत गोरखपुर (Gorakhpur) में भी आज मेगा वैक्‍सीनेशन (Mega Vaccination) किया जा रहा है. गोरखपुर जिला और ग्रामीण इलाकों के 233 बूथों (233 Booth) पर 1.53 लाख लोगों (1.53 Lakh People) को सोमवार को टीका लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है. गोरखपुर में अब तक 25 लाख लाभार्थियों को टीका (25 Lakh People Vaccinated) लग चुका है. इनमें 20 लाख लोगों को पहली और 5 लाख लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है. स्‍वास्‍थ्‍य महकमा पूरी तरह से मुस्‍तैद है और शाम 4 बजे तक लक्ष्‍य को पाने के लिए हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है.

1.53 लाख लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य 

गोरखपुर के जिला च‍िकित्‍सालय, महिला चिकित्‍सालय, बीआरडी मेडिकल कालेज, एम्‍स के साथ अरबन और रूरल एरिया के सीएचसी और पीएचसी पर कुल 233 बूथ बनाए गए हैं. 1.53 लाख लाभार्थियों को गोरखपुर में आज टीका लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है. गोरखपुर के जिला महिला चिकित्‍सालय में मेगा वैक्‍सीनेशन कराने के लिए लोगों की कतार लगी हुई है. यहां पर दो खि‍ड़कियों पर महिलाओं और एक खिड़की पर पुरुषों का पंजीकरण हो रहा है. वैक्‍सीनेशन की शुरुआत यहां पर हो चुकी है. यहां पर कोविशील्‍ड की पहली और दूसरी डोज 18 और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जा रहा है. हमने यहां पर लाभार्थियों और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों से बात की.

शिक्षिका ने की अपील 

गोरखपुर के बरगदवां की रहने वाली शिक्षिका सिमरन उपाध्‍याय दूसरी डोज लगवाने के ल‍िए आई हैं. वे कहती हैं कि वैक्सीन लगवाकर वे खुद के साथ सोसाइटी के लोगों को भी सुरक्षित कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि, दो गज की दूरी और मास्‍क का प्रयोग भी काफी जरूरी है. इसके साथ ही वे लोगों को अपील करती हैं कि, अधिक से अधिक संख्‍या में आकर वैक्‍सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित करें.

गोरखपुर के तिवारीपुर की रहने वाली पुष्‍पा यादव के पहली डोज लगी है. वे कहती हैं कि कोरोना से बचने के लिए वैक्‍सीन लगवाना जरूरी है. कोरोना से बचने के लिए उन्‍होंने वैक्‍सीन लगवाई है. सरोज बताती हैं कि, उन्‍हें पहली डोज लगी है. उन्‍होंने बताया कि, आसानी से वक्‍सीन लग गई है. कोई परेशानी नहीं हुई. वैक्‍सीन लगवाना काफी जरूरी है.  

सीएमओ ने कहा- जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है बूथों की संख्या 

गोरखपुर के सीएमओ डा. सुधाकर पाण्‍डेय ने बताया कि, गोरखपुर में सोमवार को मेगा वैक्‍सीनेशन शुरू किया गया है. गोरखपुर के जिला च‍िकित्‍सालय, महिला चिकित्‍सालय, बीआरडी मेडिकल कालेज, एम्‍स के साथ अरबन और रूरल एरिया के सीएचसी और पीएचसी पर कुल 233 बूथ बनाए गए हैं. 1.53 लाख लाभार्थियों को गोरखपुर में आज टीका लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है. जरूरत पड़ने पर बूथों की संख्‍या को बढ़ाया जा सकता है. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर में अब तक 25 लाख लोगों को कोरोना की वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है.

अबतक 5 लाख लोगों को लग चुकी है दूसरी डोज 

डा. सुधाकर पाण्‍डेय ने बताया कि, इसमें 20 लाख लोगों को पहली और 5 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है. उन्‍होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे वैक्‍सीन लगवाकर खुद की और परिवारवालों को भी सुरक्षित करें. उन्‍होंने बताया कि एयरफोर्स में बाहर से आने वाले लोगों के एंटीजेन टेस्‍ट में पॉजिटिव केस आने की जानकारी मिली है. उन्‍हें आईसुलेट कर दिया गया है. उन्‍होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए गज की दूरी और मास्‍क का प्रयोग लंबे समय तक लोगों को करना होगा. तभी हम कोरोना महामारी से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

 Bharat Bandh: राकेश टिकैत बोले- भारत बंद से आम जनता को नहीं होगी परेशानी, सरकार से बातचीत के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget