एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा के दौरान यात्री सुविधाओं को लेकर हुई बैठक, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Kedarnath: केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए इस बार प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं. जिससे तीर्थ यात्रियों को यात्रा के समय सुविधा मिल सकें. मई और जून माह में केदारनाथ यात्रा चरम पर रहती है.

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) के सफल संचालन के लिए इस बार प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं. जिससे तीर्थ यात्रियों को यात्रा के समय सुविधा मिल सकें. मई और जून माह में केदारनाथ यात्रा चरम पर रहती है और मंदिर परिसर में दर्शन के लिए अनावश्यक भीड़ लग जाती है. ऐसे में प्रशासन ने टोकन सिस्टम की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा यात्रा के दौरान पानी पीने एवं पेय पदार्थों के लिए प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग होगा. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्लास्टिक की बोतलों के उचित निस्तारण का भी समाधान निकाला गया है.

किन मुद्दों पर हुई चर्चा
केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज गुप्तकाशी में बैठक हुई. जिसमें तीर्थ पुरोहितों एवं पंडा समाज के सदस्यों मौजूद रहे. जिसमें तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक चर्चा हुई. बैठक में केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, आवास आदि व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा हुई. जिसमें तीर्थ पुरोहितों एवं पंडा समाज के सदस्यों से उनके सुझाव भी लिए गए और उनकी समस्याओं को भी सुना गया. पंडा समाज के सदस्यों ने यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की मांग की तथा यात्रा मार्ग में पेयजल एवं शौचालय की भी मांग की. साथ ही विद्युत विभाग द्वारा ओवर बिल देने की भी बात की गई तथा पेयजल की उचित व्यवस्था करने मांग की गई. साथ ही स्थानीय लोगों को वरीयता दिए जाने की बात कही गई.

क्या बोले विधायक
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी को इसमें अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करानी है. जिला प्रशासन का सभी को सहयोग करना जरूरी है. ताकि यात्रा को ठीक ढंग से संचालित किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आने की संभावना है. जिसके लिए सभी को उचित व्यवस्था करते हुए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवो भवः का व्यवहार करना है. उन्होंने जिला प्रशासन से भी अपेक्षा की कि यात्रा के दौरान जो भी व्यवस्थाएं की जानी हैं. वह समय से सुनिश्चित करा लें तथा स्थानीय लोगों को इसमें वरीयता दी जाए. ताकि वह अपना रोजगार ठीक ढंग से संचालित कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े खच्चरों के संचालकों एवं मालिकों के साथ एक आवश्यक कार्यशाला भी आयोजित की जाए.

जिलाधिकारी ने इन कामों का किया जिक्र
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए तीर्थ यात्रियों के केदारनाथ के दर्शन के लिए अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया है. जिससे कि मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगने पाए, जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान पानी पीने एवं पेय पदार्थों के लिए प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग होगा. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक की बोतलों के उचित निस्तारण के लिए यह निर्णय लिया कि इसमें सभी दुकानदारों से सहयोग की अपेक्षा की गई. सभी प्लास्टिक बोतलों पर दुकानदारों द्वारा टैग लगाया जाएगा तथा यात्रियों से पानी की बोतल के निर्धारित रेट से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा. पानी के उपयोग करने के बाद बोतल को वापस लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए उचित व्यवस्था करते हुए ऑफिस खोला जाएगा. ताकि तीर्थ यात्रियों द्वारा दिए गए अतिरिक्त शुल्क को उन्हें वापस किया जाएगा. ताकि रास्ते में भी कोई अनावश्यक प्लास्टिक बोतलों को न फेंक सके.

ये भी पढ़ें-

Kanpur News: बीजेपी का समर्थक होने के नाते पड़ोसियों ने पीटा, मुस्लिम शख्स का दावा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

UP Politics: शिवपाल यादव ने PM Modi और सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget