एक्सप्लोरर

मेरठ : कार में दो शव मिलने से हड़कंप, दम घुटने से मौत होने की आशंका

मेरठ में कार के अंदर दो संदिग्ध शव मिलने से मचा हड़कंप। आशंका जताई जा रही है कि कार में कार्बन मोनोआक्साइड गैस के चलते दोनों की मौत हो सकती है।

मेरठ, एबीपी गंगा। मेरठ के जानी थाना इलाके में भोला झाल के पास देर रात एक कार में दो लोगों की लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। कार की अगली खिड़की के लॉक खुले थे, जबकि शीशे बंद थे। सूचना पाकर एसपी देहात और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। अंदेशा है कि दोनों युवकों की मौत कार में दम घुटने से हुई। बताया ये भी जा रहा है कि कार में कार्बन मोनोआक्साइड गैस के चलते मौत हो सकती है।

संदिग्ध हालत में कार में मिले दो शव

दरअसल, जानी इलाके में भोला की झाल स्थित बिजली घर के सामने नहर किनारे रात में एक कार को संदिग्ध अवस्था में खड़ी देखा गया। कार में दो व्यक्ति अगली सीटों पर लेटे थे। कोई हरकत न होने पर ग्रामीणों ने पास ही भोला की झाल पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार की अगली दोनों खिड़कियों के लॉक खुले मिले। पुलिस ने खिड़की खोलकर दोनों व्यक्तियों की हालत देखी तो दोनों मृत मिले। एक व्यक्ति शर्ट नहीं पहने था, जबकि दूसरा व्यक्ति पेंट व शर्ट पहने था। ड्राइविंग सीट और बगल वाली सीट पर दोनों थे। दोनों के पैर डैस बोर्ड पर थे और हाथ सीने पर रखे थे।

मृतकों की हुई पहचान

कार की तलाशी में एक युवक की जेब से आईडी और मोबाइल फोन मिला। आईडी ब्रजपाल पुत्र राम सिंह निवासी अब्दुल्लापुर मेरठ के नाम से थी। इस दौरान पुलिस को मिले मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सत्यपाल सिंह बताया। पुलिस ने उससे ब्रजपाल (45) के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसका छोटा भाई है, जो उद्योगपुरम परतापुर में एसडीओ कुलदीप तोमर की इंडिगो कार चलाता था। इसके बाद पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी सत्यपाल सिंह को दी। घटना की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, फोरेंसिक टीम और ब्रजपाल का भाई सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंच गया। जिसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ब्रजपाल घर से बताकर गया था कि उद्योगपुरम के एसडीओ शहर से बाहर गए हैं। वह कार की बैटरी ठीक कराकर घर जल्दी लौट आएगा।

कार में दम घुटने से मौत की आशंका 

दूसरे व्यक्ति की पहचान नरेंद्र त्यागी (55) पुत्र बाबूराम निवासी फाजलपुर कंकरखेड़ा के रूप में की। वह बिजलीघर पर गार्ड था। पुलिस को दोनों लोग कार में मृत मिले हैं। अंदेशा है कि वह नशे में होने के कारण कार में ही सो गए। एसी से निकली गैस के चलते कार में उनका दम घुट गया और मौत हो गई। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगी। एसपी देहात का कहना है कि दोनों लोगों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। अंदेशा है कि दोनों की मौत कार में दम घुटने से हुई होगी। जांच में कार का एसी चला हुआ था, जिसमें से कार्बन मोनोआक्साइड गैस निकली। अंदेशा जताया गया कि दोनों लोग होश में नहीं थे और गैस के चलते कार में उनका दम घुट गया ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget