एक्सप्लोरर

मेरठ: जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद ने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ता बोले- हर कुर्बानी देने को तैयार

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरठ में पार्टी नेता जयंत चौधरी पर पुलिस के लाठी चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साहस से नेता को बचा लिया गया.

मेरठ: हाथरस में जिस तरह से राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी पर पुलिस ने लाठियां भांजी है उसके विरोध में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौक पर धरना दिया. इस दौरान आरएलडी कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि हमारे नेता जयंत चौधरी को जान से मारने की साजिश थी, जो सफल नहीं हो पाई.

पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई मेरठ के कमिश्नरी चौक पर सैकड़ों की संख्या में आरएलडी कार्यकर्ता धरने पर बैठे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नेता जयंत चौधरी को बिना किसी गुनाह के पुलिस ने पीटा गया, जान से मारने की नीयत से पीटा, जिन पुलिसकर्मियों ने गुस्ताखी की है उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए.

कार्यकर्ताओं ने नेता को बचा लिया आरएलडी कार्यकर्ताओं ने कहा चौधरी चरण सिंह के विचारों को दबाने की कोशिश की गई है, उनके पोते पर लाठियां भांजी गईं क्योंकि वो हमेशा किसान, गरीब और मजदूरों की आवाज बुलंद करते रहे हैं. यही वजह है कि उनकी आवाज सरकार को रास नहीं आई और उसने उन्हें जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मी भेजे थे. लेकिन, कार्यकर्ताओं के साहस से नेता को बचा लिया गया.

पीड़ित का दर्द सुनना गुनाह तो नहीं आरएलडी कार्यकर्ताओं ने कहा हमारे नेता एबीपी न्यूज को इंटरव्यू दे रहे थे वो कौन सा गुनाह कर रहे थे, जो अचानक से 10 से 12 पुलिसकर्मी आए और उन पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगे. लाठियां ऐसे भांजी जा रही थीं जैसे वो बहुत बड़े अपराधी हो या उन्होंने कोई बहुत बड़ा गुनाह कर दिया हो. किसी पीड़ित का दर्द सुनना अगर इस प्रदेश में गुनाह है तो हमारे नेता ने ये गुनाह किया है.

मेरठ: जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में रालोद ने किया प्रदर्शन, कार्यकर्ता बोले- हर कुर्बानी देने को तैयार

हर कुर्बानी देने को तैयार आरएलडी समर्थकों का कहना है कि जब तक उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हमारे नेता न्याय की लड़ाई लड़ते हैं और न्याय की लड़ाई में हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:

कौशांबी: दो युवकों पर किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप, 20 दिन बाद जागी पुलिस ने दर्ज किया केस, एक गिरफ्तार

हाथरस केस: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर और 400 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज, धारा 144 तोड़ने का आरोप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget