एक्सप्लोरर

सावधान! कहीं एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक तो नहीं पी रहे आप, पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा

Meerut Police Raid: पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां कई कोल्ड ड्रिंक्स, टिन और बोतल पर मैन्युफैक्चिरिंग और एक्सपायर डेट मिटी हुई थी. जिसे थिनर से मिटाकर नई डेट डाली जानी थी.

Meerut Police Raid: दीपावली पर घर आने वाले मेहमानों को यदि आप कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड फ्लेवर्ड जूस, बादाम शेक या कोई भी साफ्ट ड्रिंक पिलाने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं, कहीं ऐसा न हो लेने के देने पड़ जाएं और मेहमान दिक्कत में आ जाएं. मेरठ पुलिस ने आज ऐसी ही गोदाम पर छापा मारा है जहां पर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स और जूस, पानी का जखीरा मिला है. पूरा गोदाम एक्सपायर आइटम से ही भरा हुआ था, यानि यहां लोगों की जिंदगी से खिलवाड करने का पूरा इंतजाम था.

मेरठ के सदर बाजार थाना इलाके के गंज बाजार में पुलिस को एक गोदाम की सूचना मिली थी. सूचना ये भी थी एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, पानी  से गोदाम भरा पड़ा है. इस पर पुलिस ने छापा मारा तो सूचना सटीक निकली. पूरा गोदाम कई बड़ी कंपनियों की कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड फ्लेवर्ड जूस, बादाम शेक, पानी और कुछ खाने पीने की चीजों से भरा पड़ा था, लेकिन चौकाने वाली बात ये थी कि सभी आइटम एक्सपायर थी. इससे साफ है कि चंद सिक्कों की खातिर लोगों को एक्सपायर कोल्ड और जूस व अन्य समान बेचा जा रहा था.

एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक मिली
पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां कई कोल्ड ड्रिंक्स, टिन और बोतल पर मैन्युफैक्चिरिंग और एक्सपायर डेट मिटी हुई थी. पुलिस ने गोदाम मालिक कंकुल गोयल से पूछताछ चल तो पता चला कि उसने बताया कि थिनर से डेट मिटा दी गई थी और मशीनों से नई डेट डाली जानी थी. उसने कहा कि शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट वाले एक्सपायर आइटम खरीदकर ले जाते हैं. जो कोल्ड ड्रिंक का टिन मार्केट में 40 रूपये का बिकता है, वो एक्सपायर होने पर आठ रूपये में दे दिया जाता था. होटल कारोबारी इसे लोगों को सर्व कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे. 

इस मामले में खाद्य विभाग की भी बड़ी नाकामी सामने आ रही है, क्योंकि ये गोदाम पिछले कई सालों से एक्सपायर आइटम सप्लाई कर रहा था. कई बोतल और कोल्ड ड्रिंक ऐसी मिली हैं, जिन पर 2022 की एक्सपायर डेट भी मिली है, जबकि कई बोतल पर मिटा दी गई. अब खाद्य विभाग को जानकारी नहीं थी या जानकारी के बावजूद कार्रवाई की नहीं की गई ये बड़ा सवाल है. 

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा का कहना है कि हमने कई सेंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं और जो भी एक्सपायर आइटम हैं, उन्हें नष्ट करा दिया जाएगा. कई ट्रक माल भरकर यहां से नष्ट कराने के लिए भेजा गया. इस माल की कीमत 20 लाख रूपये से ज्यादा है. 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि खाद्य विभाग ने अपनी कार्रवाई कर दी है और हम अपनी कार्रवाई भी करेंगे कि आखिर लोगों की जिंदगी से खिलवाड क्यों किया जा रहा था? जो भी होटल रेस्टोरेंट ये एक्सपायर आइटम खरीदकर ले जा रहे थे, उनके खिलाफ भी एक्शन लेंगे. गोदाम मालिक कंकुल गोयल सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

'मैडम कितना मारोगी, गलती हो गई', मोबाइल चोर को महिला ने गिरा-गिराकर पीटा, जमकर बरसाए लात घूंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget