एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में लूट का इनामी बदमाश कर्नाटक में चला रहा था सैलून, एक गलती से पुलिस गिरफ्त में आया

UP News: मेरठ पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेरठ पहुंच गई है और पूछताछ कर रही है.

Meerut News: मेरठ में लूट की वारदात को अंजाम दिया, उसके बाद छिपने के लिए कनार्टक को चुना, लेकिन पुलिस के लंबे हाथ इस लुटेरे तक पहुंच ही गए. इस लुटेरे ने एक गलती कर दी और वही गलती से ये पकड़ा गया. पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेरठ पहुंच गई है और पूछताछ में बड़ी बात भी निकलकर आ गई. हालांकि इस लुटेरे को पकड़ने के लिए पुलिस को तीन महीने से ज्यादा का वक्त लग गया.

मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना इलाके के दुल्हैडा रजवाहे के पास बाइक लूट का है. आरोप है कि इरफान ने अपने तीन और साथियों के साथ मिलकर गंगानगर थाना इलाके की वर्धमान कॉलोनी के रहने वाले ललित कुमार से लूट की थी. इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे.

पुलिस ने एक आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर बाइक और हेलमेट बरामद कर लिया था. इमरान ने पूछताछ में इरफान और आबाद सहित एक अन्य का नाम बताया था. पुलिस ने इरफान पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया था. लूट करने के अगले ही दिन इरफान कर्नाटक चला गया था और तभी से वहीं था.

फोन कॉल से पुलिस को मिला क्लू
बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इरफान पर इनाम की राशि बढ़कर 25 हजार हो चुकी थी. पुलिस को उसकी कोई लोकेशन ही नहीं मिल रही थी, क्योंकि इरफान ने अपने मोबाइल फोन से सिम बाहर निकाल दिया था और दूसरा सिम चालू कर लिया था. कर्नाटक में इरफान के एक रिश्तेदार रहते हैं और उन्होंने सैलून पर इरफान की नौकरी लगवा दी. 

इरफान ने अपने दूसरे नंबर से अपने रिश्ते की बहन को फोन किया और उसने घर पर बात कराई. पुलिस को शक था कि इरफान इन लोगों के सहारे घर पर बात करता है और सर्विलांस टीम ने नंबर सर्विलांस पर ले रखा था. आखिरकार इरफान पुलिस के जाल में फंस गया और उसकी लोकेशन कर्नाटक मिलती रही.

आईजी से परमिशन लेकर कर्नाटक पहुंची थी मेरठ पुलिस
पुलिस का शक यकीन में बदल गया था. इरफान कर्नाटक के शिवमोगा जिले के थाना दोदोपेटी क्षेत्र में सैलून चला रहा था. पूरी पुष्टि होने के बाद मेरठ पुलिस ने आईजी नचिकेता झा से परमिशन ली और एक टीम कर्नाटक के लिए रवाना कर दी गई. पुलिस ने वहां पूरा जाल बिछाया और आखिरकार इरफान मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. 

पुलिस इरफान को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेरठ पहुंची और जब उससे पूछताछ की गई कि वो कर्नाटक क्यों गया, तो उसने बताया कि मेरे रिश्तेदार ने मदद की और वहां हिंदी भी बोली जाती है, इसलिए मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं आई. हालांकि इरफान ने अपने रिश्तेदार को बाइक लूट की जानकारी नहीं दी थी.

एसपी सिटी बोले- पुलिस का बड़ा गुडवर्क है
पल्लवपुरम थाना इलाके में बाइक लूट की वारदात में तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे. आखिरकार 25 हजार का इनामी इरफान हत्थे चढ़ गया. मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ये पुलिस का बड़ा गुडवर्क है. 17 सितंबर को वारदात को अंजाम देने के बाद अगले ही दिन इरफान कर्नाटक के लिए रवाना हो गया था और मोबाइल बंद कर लिया था. इसलिए उसको गिरफ्तार करने में करीब तीन महीने का वक्त लगा. एसपी सिटी ने कहा कि बाकी दो आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

ये भी पढ़ें: Student Protest: प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अखिलेश यादव बोले- 'युवाओं के वर्तमान के साथ भद्दा मजाक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget