एक्सप्लोरर

मेरठ हत्याकांड में 3 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस को इस बात का शक

Meerut Murder: पुलिस ने मेरठ में पांच लोगों की हत्या मामले में तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है. जिनमें से दो नामज़द को हिरासत में ले लिया गया है.

Meerut Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गुरुवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में स्थित सुहेल गार्डन में रहने वाले मोईन उसकी पत्नी और तीन बेटियों का शव घर के अंदर से मिला है. इनमें चार शव बेड के अंदर रखे थे जबकि एक शव बाहर मिला. पुलिस ने महिला के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में दो नामजद और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

पुलिस ने मेरठ में पांच लोगों की हत्या मामले में तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जिनमें से दो नामजद को हिरासत में ले लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. इस हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश होने का शक जताया जा रहा है. 

पुलिस ने इस बात का जताया शक
मेरठ के एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने जानकारी देते हुए कहा कि मृत महिला के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन नामज़द और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इनमें से दो नामजद और कुछ अन्य संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एक नामजद आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही पूरी घटना का अनावरण किया जाएगा. 

बता दें कि मृतक मोईन चिनाई का काम करता था. घर में पत्नी के अलावा तीन बेटियां अफ्सा (8 साल), अजीजा (4 साल) और अदीबा (1 साल) थे. पुलिस ने बताया कि पत्नी के साथ तीनों बेटियों के शव बेड से मिले है. जबकि मोईन का शव बाहर पड़ा था. पति-पत्नी दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे. जबकि सबसे छोटी बेटी का शव बोरे में बंद था. घर के बाहर से ताला लगाया हुआ था.

बताया जा रहा है कि ये परिवार बुधवार से ही लापता था और किसी ने उन्हें नहीं देखा था. मृतक के रिश्तेदार उसे फ़ोन कर रहे थे लेकिन जब किसी ने फ़ोन नहीं उठाया तो उन्हें शक हुआ और वो उनके घर पहुंच गए लेकिन, घर पर ताला लगा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Aligarh मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिला संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget