एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में पहली स्ट्रीट लाइब्रेरी का उद्घाटन, रीडिंग कल्चर बढ़ाने के लिए उठाया गया ये कदम

UP News:मेरठ में पहली स्ट्रीट लाइब्रेरी का उद्घाटन मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने किया. यहां 200 स्ट्रीट लाइब्रेरी खोलने की तैयारी है. उद्घाटन के मौके पर 35 स्कूली बच्चों को बुक डोनेट की गई.

Meerut News: मेरठ में मेरठ विकास प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है. इस पहल को नाम दिया है स्ट्रीट लाइब्रेरी यानि चलते फिरते जहां वक्त मिले वहां किताब पढ़िए और ज्ञान बढ़ाइए. ये स्ट्रीट लाइब्रेरी वाकई मील का पत्थर साबित होगी. क्योंकि कांसेप्ट नया है और कोशिश पुराने दौर में ले जाने की है. मेरठ में पहली स्ट्रीट लाइब्रेरी कमिश्नरी में खुल गई है. मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने इस स्ट्रीट लाइब्रेरी का उद्घाटन किया.

सेल्वा कुमारी ने लोगों से अपील की है कि वो उन किताबों को डोनेट करें जो एक तरफ रख दी गई हैं और उनमें ज्ञान का सागर छिपा है. उन्होंने ये भी कहा कि मेरठ में कई बड़े कलमकार हैं और उनकी लेखनी दिल जीत लेती है. कई लोग पुरानी और कीमती किताबों को बेकार समझते हैं लेकिन यदि ये किताबें स्ट्रीट लाइब्रेरी में पहुंच जाएंगी तो उसका ज्ञान नई रोशनी का सूरज उगाएगा.

एक घर से एक किताब का अभियान होगा शुरू
एक वो दौर था जब कॉमिक्स, मैगजीन, इतिहास की किताबे हमारी दोस्त हुआ करती थी.दौर बदला तो मोबाइल से दोस्ती हो गई और किताब मानो छूट सी गई, लेकिन स्ट्रीट लाइब्रेरी उसी दौर को याद करने और कराने का भी काम करेगी.मेरठ में खुली पहली स्ट्रीट लाइब्रेरी नई उम्मीदों का नया रास्ता बनाएगी.कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि एक घर से एक किताब लाने की कोशिश है और रिस्पॉन्स भी बहुत अच्छा मिल रहा है.हमने एक कोशिश की है और इस कोशिश को मुकाम तक ले जाने का प्रयास होगा.

मेरठ में 200 स्ट्रीट लाइब्रेरी खोलने की है तैयारी
मेरठ विकास प्राधिकरण ने मेरठ में 200 स्ट्रीट लाइब्रेरी खोलने की तैयारी कर ली है.ये लाइब्रेरी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, मॉल, सरकारी अस्पताल, सरकारी कार्यालयों में खोलने की तैयारी है, ताकि जब लोग इंतजार करे तो उस वक्त में किताब उनकी दोस्त बन जाए और ये दोस्ती धीरे धीरे और मजबूत हो जाए.करीब 50 से ज्यादा स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं और हर स्थान पर बुक रखने का मजबूत स्टैंड लगाया जाएगा, जिसमे लोग बुक डोनेट भी कर सकेंगे और वहां बुक पढ़ भी सकेंगे.

मेरठ में स्ट्रीट लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ और प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले करीब 35 स्कूली बच्चों को बुक भी डोनेट की गई.बुक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. इसके सहारे एक संदेश भी देने की कोशिश की गई कि किताब कितनी उपयोगी हैं और इससे जिसकी दोस्ती हो गई उसकी दुनिया बदल देते हैं.

'स्ट्रीट लाइब्रेरी मेरठ में रीडिंग कल्चर को देगी बढ़ावा'
मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी अभिषेक पाण्डेय का कहना है कि स्ट्रीट लाइब्रेरी मेरठ में रीडिंग कल्चर को बढ़ाने की एक छोटी सी कोशिश है.हमें उम्मीद है कि मेरठ के लोग इसमें हमारा साथ देंगे. हमने कई स्थान चिन्हित कर लिए हैं और जल्द ही एक एक करके 200 स्ट्रीट लाइब्रेरी खोलेंगे.

बुक रीडिंग का कल्चर सबसे शानदार कल्चर है और लोगों के फोन आ रहें हैं और वो बुक डोनेट भी करना चाहते हैं.हमें उम्मीद है कि मोबाइल के इस युग में लोग स्ट्रीट लाइब्रेरी के कांसेप्ट को पसंद करेंगे और ज्ञान भी बढ़ाएंगे और ज्ञान भी बाटेंगे.

ये भी पढ़ें: फेसबुक से शुरु हुए प्यार का हुआ खौफनाक अंत, अब पत्ते में छिपा मिला महिला का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget