एक्सप्लोरर

स्पीट पोस्ट से भेजा धमकी भरा खत, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले को मेरठ पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Meerut News: फर्नीचर व्यापारी से 50 लाख रंगदारी मांगी गयी, जिसमें पुलिस ने मात्र 24 घंटें में आरोपी को पकड़कर खुलासा कर दिया. रंगदारी मांगने के लिए स्पीड पोस्ट से व्यापारी को लेटर भेजा था.

UP Crime News: किसी भी मामले में अक्सर पुलिस की जांच में लेट-लतीफी और लापरवाही की खबरें सामने आती हैं. लेकिन मेरठ पुलिस ने अपनी कार्रवाई से सभी को चौंका दिया है. यहां एक फर्नीचर व्यापारी से 50 लाख रंगदारी मांगी गयी, जिसमें पुलिस ने मात्र 24 घंटें में आरोपी को पकड़कर खुलासा कर दिया.

शुक्रवार को पुलिस ने जानकारी दी, कि आरोपी नसीर अहमद को रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने रंगदारी मांगने के लिए स्पीड पोस्ट से व्यापारी को लेटर भेजा था. जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था.  

स्पीड पोस्ट से मांगी रंगदारी

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इंदिरा चौक निवासी फर्नीचर व्यवसायी फजलुर्रहमान ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें दो स्पीड पोस्ट पत्र मिले, उनमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. यही नहीं  पत्र में धमकी दी गई थी कि अगर पैसे नहीं दिए या पुलिस को सूचना दी, तो उनकी जान भी जा सकती है. शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और जांच शुरू की. एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी और सीओ कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुबूत

पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू की. जांच के दौरान खत्ता रोड और भूमिया का पुल, थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला. इसके आधार पर पुलिस ने नसीर अहमद को खत्ता रोड से धर दबोचा. पूछताछ में नसीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वह व्यापारी से मोटी रकम वसूलने की फिराक में था. यही नहीं आरोपी के व्यापारी से दूर की रिश्तेदारी भी है.

परिवार ने ली राहत की सांस

वहीँ शिकायत के महज 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी से व्यापारी और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है. क्यूंकि रंगदारी के लेटर से पूरा परिवार दहशत में आ गया था. इसके साथ ही शहर में पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ़ भी हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में LPG सिलेंडर से पहले निकली गैस, फिर आने लगा पानी
बाराबंकी में LPG सिलेंडर से पहले निकली गैस, फिर आने लगा पानी
बलरामपुर: DJ के शोर से स्कूल में बच्ची की मौत, CCTV में कैद दर्दनाक हदासा
बलरामपुर: DJ के शोर से स्कूल में बच्ची की मौत, CCTV में कैद दर्दनाक हदासा
'मोबाइल चलाया तो आंखें निकाल लेगा डॉक्टर', दहशत में बच्चों का वीडियो वायरल
'मोबाइल चलाया तो आंखें निकाल लेगा डॉक्टर', दहशत में बच्चों का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर: घायलों के लिए रुका मंत्री का काफिला, नरेंद्र कश्यप ने पहुंचाया अस्पताल
मुजफ्फरनगर: घायलों के लिए रुका मंत्री का काफिला, नरेंद्र कश्यप ने पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर'
SIR विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर'
रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
सलवार उतारने की कोशिश रेप का प्रयास नहीं? पटना HC के फैसले पर SC नाराज, CJI बोले- 'हम...'
सलवार उतारने की कोशिश रेप का प्रयास नहीं? पटना HC के फैसले पर SC नाराज, CJI बोले- 'हम...'
आशीष नेहरा बनने वाले थे CSK के हेड कोच और फिर..., IPL 2027 से पहले बड़ा खुलासा
आशीष नेहरा बनने वाले थे CSK के हेड कोच और फिर, IPL 2027 से पहले बड़ा खुलासा
बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस
बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस
UN में पाकिस्तान के बिगड़े बोल, भारत को गीदड़भभकी देकर बोले इशाक डार- 'आर्टिकल 370...'
UN में पाकिस्तान के बिगड़े बोल, भारत को गीदड़भभकी देकर बोले इशाक डार- 'आर्टिकल 370...'
The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
'चुनाव दोबारा हों...' ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
'चुनाव दोबारा हों...' ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
Embed widget