एक्सप्लोरर

तेंदुए की गलत Video वायरल करने वाले हो जाएं सावधान, DFO बोले- 'मुकदमा लिखवाएंगे'

UP News: हर रोज तेंदुए की कोई न कोई वीडियो मेरठ की बताकर वायरल करने वाले सावधान हो जाएं. मेरठ DFO ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.

Meerut News: हर रोज तेंदुए की कोई न कोई वीडियो मेरठ की बताकर वायरल करने वाले सावधान हो जाएं. ऐसे लोगों को वन विभाग ने कड़ी चेतावनी दी है. वन विभाग ने कहा है कि यदि अब किसी ने भी गलत वीडियो वायरल की तो अब उनके खिलाफ मुकदमा लिखाया जाएगा. बेवजह वीडियो वायरल करके दहशत का माहौल बनाने वाले खबरदार हो जाएं. इन बेवजह की वीडियो ने वन विभाग के अफसरों की नींद उड़ा रखी है. जिस इलाके की वीडियो बताई जाती है वहां भी खौफ पैदा हो जाता है.

मेरठ में तेंदुए आने का शोर मच रहा है, लेकिन वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं कि तेंदुए को पकड़ा जाए, लेकिन कहीं भी तेंदुआ नहीं मिला. सोशल मीडिया पर लगातार कहीं और की वीडियो वायरल करके खौफ फैलाया जा रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ अब वन विभाग सख्त एक्शन लेने जा रहा है. डीएफओ मेरठ राजेश कुमार का कहना है कि फेक वीडियो वायरल करने वालों पर मुकदमा लिखवाएंगे और अब किसी को भी नहीं बख्शेंगे. बेवजह, माहौल खराब किया जा रहा है और लोग भी गुस्से में हैं.

कार चालक और खेत में तेंदुए की वीडियो की वायरल
मेरठ के एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में खेत में तेंदुआ कार चालक पर गुर्राता हुआ नजर आ रहा है. कार चालक शीशा खोलकर तेंदुए की वीडियो बना रहा है. पहले इस वीडियो को हस्तिनापुर रेंज की बताकर वायरल कर दिया गया. कुछ ही देर बाद ये वीडियो सरधना इलाके की बताकर वायरल की गई. वन विभाग के अधिकारियों के फोन घनघना उठे. डीएफओ मेरठ ने बताया कि ये वीडियो मेरठ की नहीं हैं बल्कि किसी और जिले की है. इस वीडियो ने बेवजह खौफ फैलाने का काम किया है.

मेरठ में सोशल मीडिया पर तेंदुए की वीडियो वायरल कर दी गई और उसे हस्तिनापुर के रजपुरा और बटावला गांव का बताया गया. वन विभाग की टीम जांच करने मौके पर पहुंच गई. ग्राम प्रधानों से बात की तो पता चला कि वहां तेंदुए की कोई शिकायत ही नहीं है. ना यहां तेंदुआ आया है और ना किसी ने शोर मचाया है. इसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली. जहां भी तेंदुए की शिकायत मिल रही है. वन विभाग की टीम वहीं पहुंचकर जांच कर रही है.

डीएफओ बोले, पहले पुष्टि करें वीडियो की, नहीं तो मुकदमा दर्ज होगा
मेरठ में हर रोज तेंदुए की कहीं और की वीडियो मेरठ की बताकर वायरल करने वालों ने वन विभाग को एक अजीब परेशानी में डाल रखा है. मेरठ के डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि पहले वीडियो की वन विभाग से पुष्टि करें उसके बाद ही इसे शेयर करें. अब यदि किसी ने भी बेवजह तेंदुए की कहीं और की वीडियो मेरठ में वायरल की तो मुकदमा दर्ज कराएंगे. हमने चेतावनी दे दी है और यदि फिर भी किसी ने अब भविष्य में ऐसा किया तो मुकदमा होगा.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi: 'ज्ञानवापी साक्षात 'विश्वनाथ' ही, लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं', सीएम योगी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget