एक्सप्लोरर

मेरठ में चिकनगुनिया के छह केस मिलने से हड़कंप, डेंगू ने भी बढ़ा रखा है स्वास्थ्य विभाग का बीपी

UP News: मेरठ में चिकनगुनिया के एक साथ 6 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांव में कैंप के लिए निर्देश दिए हैं.

Meerut Dengue Case: मेरठ में डेंगू के बाद चिकनगुनिया की भी एंट्री हो गई है. एक दिन में छह केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है. इसको लेकर सीएमओ ने गांव में ही टीम को कैंप करने के निर्देश दे दिए हैं. स्वास्थ्य महकमे का ब्लड प्रेशर इसलिए बढ़ा हुआ है कि अचानक से डेंगू के मरीजों के बढ़ते आंकडे को रोकने का प्रयास किया जा रहा है और अब चिकनगुनिया की भी एंट्री हो गई है. लेप्टोस्पायरोसिस के भी मरीज मिले हैं.

मेरठ के देहात इलाके माछरा के गोविंदपुर गांव में बुखार के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा. इससे हाहाकार मच गया. मामला ज्यादा बढ़ा तो सीएमओ डा. अशोक कटारिया ने गांव में कैंप लगाने के निर्देश दे दिए. कैंप में मण्डलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सुधीर और संक्रामक रोग विशेषज्ञ रचना टंडन पूरी टीम लेकर गांव में पहुंच गए. 140 मरीजों की जांच की गई, उनमें एक के बाद एक छह केस चिकनगुनिया के सामने आ गए, जबकि एक मरीज डेंगू का भी मिला. तुरंत चिकनगुनिया के मरीज मिलने की सूचना सीएमओ मेरठ को दी गई.

पहली बार मिले एक साथ 6 केस
चिकनगुनिया का नाम सुनते ही मन में दहशत सी आ जाती है. ये पहला मौका है कि जब इस साल एक दिन में छह केस चिकनगुनिया के मिले हैं. अब तक मेरठ में चिकनगुनिया का कोई केस नहीं था, लेकिन जैसे ही चिकनगुनिया के छह मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग के माथे पर पसीना आ गया है. गांव के लोगों को जब पता चला कि उनके गांव में छह चिकनगुनिया के मरीज मिले हैं तो उनकी भी नींद उड़ गई. सभी बेहद परेशान हैं. स्वास्थ्य विभाग उन सभी की हिस्ट्री खंगाल रहा है कि ये लोग कहां गए थे और उनके परिवार में कहां-कहां से लोग आए थे. इसकी पूरी रिपोर्ट बनाई जा रही है.

मेरठ में दीपावली के बाद से डेंगू के मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है. तीन दिन में 20 डेंगू के मरीज मिल गए हैं. तीन दिन में एक बार नौ, एक बार 10 मरीज मिले और शुक्रवार को एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई. इसके बाद मेरठ में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 112 हो गया है. हालांकि दीपावली के बाद से डेंगू के मरीजों की संख्या घटनी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार दीपावली के बाद से लगातार डेंगू के मरीज भी बढ़ने लगे हैं. हालांकि जहां भी डेंगू के मरीज मिल रहें हैं वहां आसपास के 50 घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर रही है.

लेप्टोस्पायरोसिस के भी दो मरीज मिले, एक हफ्ते तक कैंप के निर्देश
मेरठ में डेंगू के बाद चिकनगुनिया की एंट्री के साथ ही लेप्टोस्पायरोसिस के भी दो मरीज मिले हैं. इससे पूरे स्वास्थ्य विभाग में बेचैनी है. मेरठ के सीएमओ डा. अशोक कटारिया का कहना है कि माछरा के गोविंदपुर गांव में एक सप्ताह तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों को कैंप करने के निर्देश दिए हैं. वहां से लगातार बुखार की शिकायतें आ रही थी और इसके बाद ही कैंप लगाया गया था. कहने लगे घबराने की जरूरत नहीं है जो चिकनगुनिया के मरीज मिले हैं, वो सभी घर पर हैं. स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर बनाए हुए है और एंटी लार्वा स्प्रे और जांच बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढे़ं: Kundarki में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- सपा के गुंडे माफिया को बातों से नहीं लातों से ही आती है समझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget