एक्सप्लोरर

कार में गोवंश को लादकर ले जा रहे थे गौ-तस्कर, फिर पुलिस से हुआ सामना और चली गोली

UP News: मेरठ में कार की डिग्गी में बछिया को कटान के लिए ले जा रहे गौ-तस्करों का पुलिस से आमना-सामना हो गया. बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो तस्कर घायल हुए हैं.

Meerut News: मेरठ में गौ तस्कर गोकशी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. कार की डिग्गी में बछिया को कटान के लिए ले जा रहे गो तस्करों का पुलिस से आमना-सामना हो गया. इस दौरान पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गयी. जिसमें दो गो तस्कर पुलिस मुठभेड़  में घायल हो गए. पुलिस को इन पकड़े गए दो गो तस्करों से पूछताछ में कई बड़ी और अहम जानकारियां भी हाथ लगीं हैं.

मेरठ पुलिस को सूचना मिली थी कि दौराला थाना इलाके के मामुरी गांव के पास गो तस्कर गोकशी करने जा रहें हैं. इस पर दौराला और फलावदा थाना पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी कर डाली. सामने से डस्टर कार आती हुई देखकर पुलिस ने कार को रूकने का इशारा किया तो गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और कार को दौड़ा दिया. आगे से पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग कर डाली तो बदमाश कार को खेत की तरफ ले गए और भागने लगे और फिर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ शुरू हो गई. गोलियों की आवाज थमी तो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए थे.

दो बदमाशों के पैर में लगी गोली और दो भाग निकले
पुलिस की गोली दो बदमाशों अकरम और रिहान के पैर में लगी और दो बदमाश पुलिस की घेराबंदी तोड़कर फरार हो गए. अकरम मेरठ के सरूरपुर और रिहान मेरठ के फलावदा थाना इलाके का रहने वाला है और दोनों गोकशी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इनके दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने खेतों में काम्बिंग की, लेकिन दोनों बदमाश फरार हो गए. पुलिस ने अकरमल्ल और रिहान से दोनों बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है.

गो तस्करों ने गो तस्करी और गोकशी करने के लिए पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके खोज लिए हैं. अभी कुछ दिन पहले किसान बनकर रात के वक्त बैल के गोकशी के लिए ले जा रहे गो तस्करों से भी पुलिस की मुठभेड़ हुई थी और अब बछिया को गो तस्करी के लिए ले जा रहे गो तस्करों से मुठभेड़ हुई है. इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि गो तस्करी के बाद मीट को ठिकाने लगाने के लिए भी इन गो तस्करों के बड़े इंतजाम हैं. हालांकि अभी तक पुलिस के वो लोग हत्थे नहीं चढ़े हैं जो इस मीट की डिमांड करते हैं या फिर सप्लाई करते हैं.

कार की डिग्गी में बछिया देखकर चौंकी पुलिस
पुलिस मुठभेड़ में घायल अकरम और रिहान जिस डस्टर कार से पुलिस पर फायरिंग करके भागे थे, पुलिस ने जब उस गाड़ी की तलाशी ली तो ये देखकर चौक गए कि कार की डिग्गी में गाय की काले रंग की बछिया थी, जिसके पैर बांधकर उसको डिग्गी में ठूस रखा था. पुलिस ने गोकशी करने के समान, दो तमंचे, तीन कारतूस और चार खोखे भी बरामद किए हैं. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब चैकिंग की तो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी. ये पूरा गैंग कई गोकशी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, बाकी साथी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढें: Agra News: सपा नेता जूही प्रकाश पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, पति को जान से मारने की दी है धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget