एक्सप्लोरर

मायावती का आरोप- बीजेपी, कांग्रेस की सरकारों में बढ़ा दलितों पर अत्याचार

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में जहां पर भी बीजेपी या कांग्रेस की सरकार है, वहां दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में जहां पर भी बीजेपी या कांग्रेस की सरकार है, वहां दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है. उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मीडिया को संबोधित कर रही थी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर दलित की उपेक्षा को लेकर जमकर निशाना साधा. उन्होंने हाथरस केस के साथ ही उत्तर प्रदेश में अन्य मामलों में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का सारा दोष बीजेपी सरकार पर मढ़ा है.

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में जहां पर भी बीजेपी या कांग्रेस की सरकार है, वहां दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है. उत्तर प्रदेश का हाथरस इसका ताजा उदाहरण है. हर स्तर पर दलितों का शोषण हो रहा है. इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस के लोग एक जैसे हैं. दोनों ही पार्टी अंदर से एक है. यह दोनों देश और कई प्रदेशों में बारी-बारी से अपनी सरकार बनाकर अपना मिशन साधने का काम करती हैं.

दलित समाज का कोई उत्थान या विकास नहीं हुआ- बसपा प्रमुख

बसपा मुखिया ने कहा कि सच्चाई यह है कि कांगेस हो या बीजेपी दोनों के राज में दलित समाज का कोई उत्थान या विकास नहीं हुआ. इसके उलट उनके साथ बड़े पैमाने पर जुल्म और ज्यादती हुई है. उन्होंने कहा कि विकास के उत्थान के मामले में दलित समाज की जमकर उपेक्षा की जाती है. इतना ही नहीं यह सभी पार्टियां राजनीतिक फायदे और स्वार्थ की पूर्ति के लिए इन वर्गों की बहन-बेटियों पर कोई भी जुल्म-ज्यादती होने पर राजनीतिक ड्रामा भी खूब करती हैं. इसके हाथरस जैसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं.

देश में किसी की भी पिछलग्गू नहीं है BSP- मायावती

मायावती ने कहा कि सभी विरोधी पार्टियां अंदर-अंदर आपस में एक होकर हमारे वर्ग के इन लोगों का शोषण करती है. साथ ही ये हम लोगों को गुलाम बनाए रखना चाहती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने विरोधियों पर पार्टी के मूवमेंट को कमजोर करने की साजिश का आरोप भी लगाया.

बहुजन समाज पार्टी देश में किसी की भी पिछलग्गू नहीं है. हमारी पार्टी का अपना एक मिशन है और हम मिशन के तहत काम करते हैं. मायावती ने कहा कि ऐसे संगठनों के पास धन बसपा की तरह अपने लोगों से नहीं आता है. इनके कार्यकर्ता लोगों को गुमराह करते हैं कि बसपा तो आए दिन चंदा ही इकट्ठा करती रहती है. उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज को इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

मेरठः इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है बुजुर्ग महिला, आर्थिक मदद की दरकार

मैनपुरीः युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को हमलावरों की तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget