एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती का बड़ा एलान, राज्यों के चुनाव बाद BSP सत्ता में शामिल होने पर करेगी फैसला

UP News: बसपा प्रमुख ने कहा कि चार राज्यों में कमजोर वर्गों और मुसलमानों का काम करने के लिए अहम है कि मजबूत और अहंकारी सरकार के बजाय गठबंधन की सरकार सत्ता में रहे.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (BSP) आगामी विधानसभा चुनावों के बाद सरकारों में शामिल होने पर विचार करेगी. मायावती (Mayawati) दिल्ली में बसपा नेताओं की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने 'सत्ता संतुलन' और हाशिये पर रह रहे लोगों के उत्थान पर जोर दिया. मायावती ने मंगलवार को कहा कि बसपा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के बाद सरकारों में शामिल होने पर विचार करेगी. उन्होंने कमजोर वर्गों और मुसलमानों की बेहतरी के लिए गठबंधन सरकार की वकालत की.

बसपा की समीक्षा बैठक में क्या बोलीं मायावती?

बसपा प्रमुख ने कहा कि चार राज्यों में कमजोर वर्गों और मुसलमानों का काम करने के लिए अहम है कि मजबूत और अहंकारी सरकार के बजाय गठबंधन की सरकार सत्ता में रहे. पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बसपा की मौजूदगी से कई राज्यों में सत्ता संतुलन स्थापित हुआ. पार्टी की वजह से दलित समुदाय का ‘राजनीतिक सम्मान’ बढ़ा. उन्होंने कहा, लेकिन स्वार्थी लोगों ने समाज के बजाय निजी हितों को प्राथमिकता दी और जातिवादी पार्टियों के साथ चले गए. इस साल अक्टूबर-नवंबर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है.

विधानसभा चुनावों से पहले मायावती का बयान अहम माना जा रहा है. गौरतलब है कि देश में इंडिया और एनडीए के गठबंधन से मायावती ने खुद को दूर रखा है. विपक्षी मोर्चे की दो अहम बैठक पटना के बाद बेंगलुरु में हो चुकी है. दोनों बैठकों में बसपा प्रमुख ने शिरकत नहीं की थी. ऐसे में उनके बयान से संकेत मिलता है कि राज्य की सत्ता का भागीदार बनने के लिए बसपा विचार कर सकती है. देखा गया है कि सत्ता से बाहर रहने पर विधायकों के टूटने का खतरा रहता है. उत्तर प्रदेश में बसपा के कमजोर पड़ने का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ा है. 

Allahabad High Court की गंभीर टिप्पणी- ओपन रिलेशनशिप की लालच में बर्बाद हो रहे युवा, नहीं मिलता सही जीवन साथी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget