एक्सप्लोरर

वाराणसी पहुंचेगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता से भारत-मॉरीशस रिश्तों को नई दिशा

Varanasi News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगूलाम बुधवार शाम 6 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. मंडलायुक्त एस राज लिंगम ने बताया कि उनका तीन दिवसीय प्रवास 10 से 12 सितंबर तक चलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस से सांसद बनने के बाद वाराणसी का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है. पीएम मोदी किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को भारत बुलाने के दौरान वाराणसी तक लाने का विशेष ध्यान रखते हैं. इसी कड़ी में आज, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगूलाम तीन दिवसीय भारत यात्रा के तहत वाराणसी पहुंचे. वे गुरुवार 11 सितंबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जो भारत-मॉरीशस संबंधों को नई दिशा देगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वाराणसी का 52वां दौरा होगा. इससे पहले उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो अबे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और तत्कालीन मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जुगन्नाथ को वाराणसी लाकर यहां की संस्कृति और सभ्यता से रूबरू करवाया था. इस बार भी पीएम मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री को काशी की विरासत से अवगत कराएंगे.

मॉरीशस पीएम का काशी प्रवास

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगूलाम बुधवार शाम 6 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. मंडलायुक्त एस राज लिंगम ने बताया कि उनका तीन दिवसीय प्रवास 10 से 12 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे. प्रशासन ने दोनों प्रधानमंत्रियों के आगमन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं. शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जबकि सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं. विदेश मंत्रालय के अधिकारी और एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर लिया है.

पीएम मोदी का वाराणसी आगमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर की सुबह करीब 10:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद दोनों नेता हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन जाएंगे और सड़क मार्ग से ताज होटल तक पहुंचेंगे. पुलिस लाइन से होटल ताज के बीच 6 स्वागत पॉइंट्स बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका पारंपरिक स्वागत करेंगे. पीएम मोदी मॉरीशस के पीएम के सम्मान में दोपहर के भोज की मेजबानी करेंगे और दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

द्विपक्षीय वार्ता के अहम मुद्दे

प्रधानमंत्री रामगूलाम और पीएम मोदी के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में पर्यटन, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और दोनों देशों की परंपराओं के आदान-प्रदान पर चर्चा होगी. मॉरीशस में बड़ी भारतीय आबादी होने के कारण दोनों नेता रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

वाराणसी में विदेशी मेहमानों का स्वागत

वाराणसी को दुल्हन की तरह सजाया गया है. इससे पहले जापान के शिंजो अबे (2015), फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों (2018) और मॉरीशस के प्रविन्द जुगन्नाथ (2019) जैसे नेता यहां आए थे. इन सभी ने गंगा आरती, दर्शन-पूजन और सारनाथ जैसे स्थानों का दौरा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget