एक्सप्लोरर

पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका को दो टूक से खुश हुए मौलाना, कहा- मजबूत और करारा जवाब

मौलाना शहाबुद्दीन ने भारत सरकार की प्रतिक्रिया की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने इस पर जो जवाब दिया है, वह मजबूत और करारा है.

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका भारत पर बेवजह दबाव बना रहा है और यह देश के व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है.

उन्होंने कहा, 'अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया और फिर उसमें 25 प्रतिशत का और इजाफा कर दिया. कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर अमेरिका ने भारत के खिलाफ एक मुहिम छेड़ दी है. इसका सीधा असर हमारे देश के निर्यात और आयात कारोबार पर पड़ेगा.'

मौलाना शहाबुद्दीन ने भारत सरकार की प्रतिक्रिया की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने इस पर जो जवाब दिया है, वह मजबूत और करारा है.

उन्होंने कहा, 'यह जवाब ऐसा है, जो दिखाता है कि भारत झुकेगा नहीं और ऐसा ही होना भी चाहिए. सरकार को देश की जनता, उनके फायदे और हितों को ध्यान में रखते हुए ही फैसले लेने चाहिए.'

अमेरिका को ये बढ़ाए गए टैरिफ वापस लेने पड़ेंगे- मौलाना

मौलाना ने कहा कि भारत ने जब तेल के आयात को लेकर एक स्वतंत्र फैसला लिया और रूस के साथ अपने रिश्तों को बढ़ाया, तो इससे अमेरिका को नाराजगी हुई.

UP Floods: यूपी के इन 6 जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी, बलिया में डूबने से एक की मौत

उन्होंने कहा, 'अमेरिका को लगा कि भारत की ये नीतियां उसके हितों के खिलाफ जा रही हैं. इसी नाराजगी में अमेरिका ने टैरिफ लगाकर भारत पर एक तरह का आर्थिक बोझ डाल दिया है.'

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा, 'मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी इस चुनौती का समाधान निकालेंगे. वे इस मुश्किल हालात में देश की नैया पार लगाएंगे. जरूर कोई न कोई बेहतर रास्ता निकलेगा. एक न एक दिन, अमेरिका को ये बढ़ाए गए टैरिफ वापस लेने पड़ेंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget