एक्सप्लोरर

ब्रजवासियों के लिए आई राहत भरी खबर, मथुरा में पिछले 10 घंटे से स्थिर है यमुना का जलस्तर

UP News: जिलाधिकारी और एसएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ चौकियों पर खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की, लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है.

मथुरा और वृंदावन के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, यहां पर यमुना नदी का जलस्तर पिछले 10 घंटे से स्थिर बना हुआ है. मथुरा में आज सोमवार (8 सितंबर) को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 167.64 मीटर पर स्थिर है. माना जा रहा कि आने वाले समय में जलस्तर में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जो मथुरा-वृंदावन के लोगों के लिए और राहत की बात होगी.

बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड, ताजेवाला और ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण तेजी से बढ़ रहा था. जिसकी वजह से मथुरा और वृंदावन के निचले इलाकों और आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था. इतना ही नहीं कई सड़कें जलमग्न हो गई थीं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसके साथ ही वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों और घाटों पर भी पानी का असर देखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में दिक्कत हुई.

माना जा रहा है कि वृंदावन में बाढ़ और पानी की तबाही वाली स्थिति 5 दशक के बाद इतनी विकराल आई है. यहां पर परिक्रमा मार्ग में पानी भरा हुआ, बताया जा रहा है कि साल 1978 में मथुरा-वृंदावन में बाढ़ के समय घर और दुकानों में पानी घुसा था और नाव चल रही थी. अब साल 2025 में भी हुबहू यही हाल है.

खतरे का निशान से उपर बह रही है यमुना नदी

इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ चौकियों पर खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की, लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है. बता दें कि मथुरा में पिछले दिनों से लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा था और यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. मथुरा में यमुना का चेतावनी लेवल 165.20 और खतरे का निशान 166 मीटर पर है.

अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल, अब नहीं होगा मऊ में उपचुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget