एक्सप्लोरर

मथुरा बैंक लूटकांड का खुलासा, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मथुरा बैंक लूटकांड का खुलासा करते हुए एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें पास से लूट के 17 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं. घटना में इस्तेमास बाइक और अवैध असलहा भी बरामद.

मथुरा, सौरभ गौतम: मुथरा बैंक लूटकांड का  40 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा कर दिया  है. मामले में पुलिस ने महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से लूटी हुई रकम के 17 लाख 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और अवैध असलहा भी बरामद कर लिया गया है. पकड़े गए बदमाशों में कुछ का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि कुछ ने अपराध की दुनिया में नया कदम रखा है. लूटकांड की ये घटना 12 मई की है. जब इन बदमाशों ने दिनदहाड़े मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के दामोदर पुरा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में डकैती की घटना को अंजाम दिया था.
पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये वही बदमाश हैं, जिन्होंने मथुरा की बैंक में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. दरअसल 12 मई को बाइक पर सवार हथियारों से लैस बदमाशों ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था और  21 लाख 17 हज़ार 400 रुपये लूटकर फरार हो गए थे. बैंक में दाखिल हुए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पहले तो वहां मौजूद बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और लगभग 10 मिनट तक के अंदर  21 लाख 17 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचकर आईजी सतीश गणेश आगरा और एसएसपी गौरव ग्रोवर समेत सभी अधिकारियों ने मुआयना किया. पुलिस ने  आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोटरसाइकिल की शिनाख्त कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई. घटना के 40 घंटे के अंदर पुलिस ने न सिर्फ लूट के पैसे बरामद कर लिए बल्कि लुटेरों को भी धर-दबोचा.
लूटी हुई रकम के साथ महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल, पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि बदमाश बैंक लूट के पैसों का बंटवारा करने के लिए जल शोधन संस्थान पर आ गए हैं और किसी अन्य साथी का इंतजार कर रहे हैं. मुखबिर की सूचना पर जल शोधन संस्थान यमुना नदी के किनारे से उक्त घटना में संलिप्त चार लुटेरों को लूटे हुए पैसों, बैंक कर्मियो के बैग, विड्रॉल वाउचर,  अवैध तमंचों व कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद पूछताछ में एक महिला का भी नाम सामने आया. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना की योजना में शामिल रही महिला राजो ( बुआ ) पत्नी रामवीर निवासी अमर कॉलोनी थाना हाईवे जनपद मथुरा को 14 मई की सुबह साढ़े सात बजे मछली फाटक फ्लाईओवर के नीचे से लूट के रुपयों के बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया.
एसएसपी ने यह भी बताया कि इस मामले में दो शातिर परविंदर और सम्राट गुर्जर अब भी फरार हैं. इन सभी ने मिलकर 15 दिन पहले बैंक लूट की योजना बनाई थी. लगातार रेकी करने के बाद बदमाशों ने सोमवार को ग्रामीण ऑफ आर्यावर्त बैंक शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया. पुलिस टीमों ने रात दिन कड़ी मेहनत कर इस घटना का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की. उन सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget