एक्सप्लोरर

'बॉस' के प्यार में पड़कर शैलजा ने खाया जहर या हत्या करने की हुई कोशिश, रहस्य गहराया

सैफई यूनिवर्सिटी में पिछले डेढ़ साल से मास्टर ऑफ सर्जन का प्रशिक्षण ले रही 28 वर्षीय लुधियाना निवासी डॉक्टर शैलजा सचदेवा ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिछले दो दिनों से वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रही हैं।

इटावा, एबीपी गंगा। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही लुधियाना निवासी डॉ. शैलजा सचदेवा संदिग्ध हालत में सल्फास खाकर जान देने की कोशिश के चलते वेंटिलेटर पर जिंदगी मौत से जूझ रही हैं। डॉक्टर के कमरे से मिली डायरी में 'बॉस' नाम के व्यक्ति का जिक्र है। ये भी बात सामने आई है कि उनका किसी सीनियर से अफेयर था। वहीं, डॉक्टर के परिजनों ने बेटी को साजिशन जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उधर, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

जानें, पूरा मामला क्या है

सैफई यूनिवर्सिटी में पिछले डेढ़ साल से मास्टर ऑफ सर्जन का प्रशिक्षण ले रही 28 वर्षीय लुधियाना निवासी डॉक्टर शैलजा सचदेवा ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पिछले दो दिनों से वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रही हैं। शुक्रवार सुबह शैलजा को संदिग्ध हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया और इसके बाद सैफई यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना दी गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों की मौजूदगी में शैलजा के कमरे की तलाशी ली।

इस दौरान शैलजा की एक डायरी पुलिस के हाथ लगती है। डायरी में 'बॉस' नाम के व्यक्ति का जिक्र सामने आने के बाद शैलजा के परिजनों ने एक साथी डॉक्टर पर कई सवाल दागते हुए साजिशन जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। यूनिवर्सिटी प्रशासन शैलजा की घटना को छिपाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन जैसे ही उनके परिजन सैफई पहुंचते हैं। मामला पुलिस से होते ही मीडिया के बीच जा पहुंचा।

डॉक्टर शैलजा के पिता अनिल सचदेवा, दादा राजेश रुद्रा (सचिव पंजाब कांग्रेस कमेटी) व अन्य परिजन डॉ. शैलजा के विवेकानंद होस्टल के केसी-108 कमरे को पुलिस की उपस्थिति में जब खुलवाया गया, तो वहां समान बिखरा पड़ा था। बेड के नीचे सल्फास का पाउच पड़ा था, कमरे में ही एक डायरी शैलजा की लिखी हुई बरामद होती है। जिसमें 7 पेज में किसी 'बॉस' नाम के व्यक्ति का जिक्र होता है और उसी बॉस से शैलजा प्यार भी करती थी। खुद इस बात का जिक्र शैलजा ने किया है, लेकिन शैलजा ने सल्फास क्यों खाया या उसको सल्फास जबरदस्ती दिया गया। यह रहस्य बना हुआ है। घर वाले मानने को तैयार ही नहीं है कि उनकी बेटी जहर खा सकती है। उनका कहना है कि जो बेटी की डायरी हाथ लगी है उससे साफ जाहिर है कि यही 'बॉस' उसे प्यार के जाल में फंसा कर उसका शोषण कर रहा था और उसने ही बच्ची को जहर दिया है उसी को लेकर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।

वहीं, इस बारे में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का साफ कहना है कि शैलजा ने खुद जहर खाया है। इस बारे में एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी बना दी गई है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल उनका पहला काम अभी शैलजा की जान बचाना है, जिसको लेकर यूनिवर्सिटी हर संभव कदम उठा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget