एक्सप्लोरर

UP: सोनभद्र में कई जिला पंचायत सदस्य नहीं पढ़ पाए शपथ, कही ये बात

सोनभद्र में अपना दल एस की जिला पंचायत अध्यक्षा राधिका पटेल को जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई. वहीं, इस दौरान अन्य 30 जिला पंचायत सदस्यों ने शपथ ली लेकिन कई जिला पंचायत सदस्य नहीं पढ़ पाए शपथ.

लखनऊ: सोनभद्र में अपना दल एस की जिला पंचायत अध्यक्षा राधिका पटेल को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने शपथ दिलायी जिसके बाद अध्यक्षा ने जिले के 30 जिला पंचायत सदस्यों को बारी-बारी से शपथ दिलाई. इस दौरान कुछ महिला सदस्य समेत अन्य मंत्रियों को शपथ पढ़ने में दिक्कत दिखी जिसके बाद जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी ने शपथ पढ़-पढ़कर उन्हें शपथ दिलाई.

इस शपथ ग्रहण समारोह में सूबे के राज्यमंत्री कारागार व लोकसेवा प्रबंधन विभाग जय कुमार जैकी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अपना दल एस के समझौते में जिला पंचायत की यह सीट अपना दल एस को मिली है जिसे लोकतांत्रिक तरीके से जीता गया है.

वहीं, प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए लाये गए ड्राफ्ट पर उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के उत्थान के उद्देश्य से लाया गया है. अगर विपक्ष इस पर राजनीति करता है तो यह उसका अपना विचार है. सूबे के कारगार में मोबाइल मिलने की बात पर कहा कि नया कानून बनाया गया है जिसमें तीन साल की सजा और जुर्माना का प्रावधान किया गया है.

वहीं जिला पंचायत सदस्यों के द्वारा पढ़ कर शपथ नहीं ले पाने पर कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता द्वारा चुन कर लोग आते हैं इसलिए यहां पढ़े लिखे होने की कोई बात नहीं है. सरकार सरक्षता दर बढ़ाने के लिए स्कूलों का कायाकल्प कर रही है.

जिला पंचायत सदस्यों की औसत शिक्षा 10वीं है

सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का आज जिला पंचायत कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण कराया गया, सर्वप्रथम जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने अपना दल एस की जिला पंचायत अध्यक्षा राधिका पटेल को शपथ दिलायी. इसके बाद अध्यक्षा ने शेष 30 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाना शुरू किया तो निरक्षर महिला व पुरुष सदस्यों को उनके शपथ जिला विकास अधिकारी पढ़े जिसे दोहराते हुए सदस्यों ने शपथ ली.

वर्तमान 31 जिला पंचायत सदस्यों के शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो जिला पंचायत सदस्यों की औसत शिक्षा 10वीं है. जिला पंचायत सदस्य की बात करें तो निरिक्षर सदस्यों की संख्या-6 , कक्षा 5वीं पास के सदस्य की संख्या- 1 , कक्षा 8वीं पास के सदस्य की संख्या- 6 , कक्षा 10 वीं पास के सदस्य की संख्या- 2 , कक्षा 12 वीं के पास सदस्य की संख्या- 5, स्नातक पास सदस्य की संख्या- 6 व परास्नातक पास सदस्य की संख्या- 4 है.

इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के रकारागार व लोकसेवा प्रबन्धन विभाग के राज्यमंत्री जय कुमार जैकी उपस्थित रहें. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि योगी सरकार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अपनी राय साफ कर दी है कि यूपी में जल्द दो बच्चों वाला कानून देखने को मिलेगा. निश्चित तौर पर बढ़ती जनसंख्या इस देश के लिए अभिशाप बनता जा रहा है.

पढ़ा-लिखा होना आवश्यक नहीं- मंत्री

आज जब जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई तो कई सदस्य अपना शपथपत्र तक ठीक से नहीं पढ़ सके. उन्हें एक-एक शब्द बताने के लिए अधिकारी मौजूद दिखे और यह सब यूपी के कारागार राज्य मंत्री के सामने होता रहा.

हालांकि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किसी प्रकार खत्म करा लिया गया लेकिन जब मंत्री जी से पत्रकारों ने जनसंख्या कानून और अशिक्षित सदस्यों को लेकर सवाल किया तो उनका कहना है कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बहुत जरूरी है. लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधियों के लिए पढ़ा-लिखा होना आवश्यक नहीं.

विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम योगी यहां तक बता दिया कि जो कानून के साथ रहेगा उसे इनाम भी दिया जाएगा लेकिन जो कानून का पालन नहीं करेगा उसकी सुविधाएं कटेंगी. इस घोषणा के बाद सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. कई राजनीतिक लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें.

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी की जगह किसी और को मिलेगा मौका? 14 जुलाई को कांग्रेस की बैठक में फैसला संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में करोड़ों की सट्टेबाजी में फरार चल रहे सिपाही ने किया सरेंडर, जेल में होगा प्रेमिका से आमना-सामना
झांसी में करोड़ों की सट्टेबाजी में फरार चल रहे सिपाही ने किया सरेंडर, जेल में होगा प्रेमिका से आमना-सामना
UP News : बहराइच में तीन साल बाद परिवार से मिला दिव्यांग बालक, भावुक मिलन ने भर दीं आंखें
बहराइच में तीन साल बाद परिवार से मिला दिव्यांग बालक, भावुक मिलन ने भर दीं आंखें
बकरीद पर श्रावस्ती पुलिस अलर्ट मोड में, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
बकरीद पर श्रावस्ती पुलिस अलर्ट मोड में, ड्रोन से निगरानी और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर
ग्रेटर नोएडा निक्की भाटी मौत मामले में नया मोड़, पंचायत के बाद दोनों पक्षों में इस बात पर बनी सहमति
ग्रेटर नोएडा निक्की भाटी मौत मामले में नया मोड़, पंचायत के बाद दोनों पक्षों में इस बात पर बनी सहमति

वीडियोज

Shubhendu Government Action: एक्शन में शुभेंदु..Bengal में घुसपैठियों की उलटी गिनती शुरू | TMC
Karnataka CM: कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, Congress में हलचल | Rahul Gandhi | Congress | Siddaramaiah
Breaking | US Iran Ceasefire Update: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, जंग तय? | Hormuz | Trump
West Bengal Politics: सुबह होते ही घुसपैठियों पर CM Suvendu Adhikari सरकार का बड़ा एक्शन
Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
कर्नाटक CM के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं? सवाल पर सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ को क्यों तोड़ना चाहते हैं प्रशांत किशोर? बोले- 'जिस जंगलराज…'
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
बंगाल में शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के करीबी विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार
Raja Shivaji BO Day 26 Worldwide: ‘राजा शिवाजी’ ने 26वें दिन भी दुनियाभर में मचाया तहलका, खूब छापे नोट, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
‘राजा शिवाजी’ ने चौथे मंगलवार भी दुनियाभर में मचाया तहलका, जानें 125 करोड़ से है कितनी दूर
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Explained: 487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया... लेटिशिया के साथ हैवानियत की सस्ती सजा क्यों?
487 मर्दों के बाद गिनती छोड़ी, यूरिन पिलाया और पब्लिक टॉयलेट चटवाया! हैवानियत की सस्ती सजा क्यों
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
शशि थरूर को कभी निकाला गया था बाहर, अब वही क्लब फिर विवादों में- इंटरनेट पर छिड़ी बहस
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
किसानों को कैसे मिलता है एग्रीकल्चर गोल्ड लोन, क्या है इसके लिए अप्लाई करने का तरीका?
Embed widget