एक्सप्लोरर

UP Election: पूर्वांचल की राजनीति में मुख्तार अंसारी परिवार की दूसरी पीढ़ी की एंट्री, मोहम्मदाबाद सीट से मन्नू अंसारी ने भरा पर्चा

Ghazipur: मोहम्मदाबाद सीट से सपा उम्मीदवार मन्नू अंसारी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका परिवार राजनीति में नया नहीं है.

Ghazipur: अंसारी परिवार सिर्फ गाजीपुर और मोहम्मदाबाद ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति में एक अलग स्थान रखता है. इस परिवार की अब दूसरी पीढ़ी ने राजनीति में कदम रख दिया है. पहले मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर से नामांकन किया वहीं आज मोहम्मदाबाद विधानसभा से अंसारी बंधुओं के बड़े भाई सिबगतुल्ला अंसारी के पुत्र मन्नू अंसारी ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ सपा नेता अंबिका चौधरी भी नजर आए.

सिबगतुल्ला अंसारी के बेटे मुन्नू अंसारी को सपा ने मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. गुरुवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात की और सबसे पहले अखिलेश यादव को धन्यवाद कहा और कहा कि उन्होंने जो भरोसा जताया है उस भरोसे मेरा परिवार और मोहम्मदाबाद की जनता पूरा करने का प्रयास करेगी. यहां के लोग उनका झोली में ऐतिहासिक जीत डालेंगे. आने वाले 10 मार्च को अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाएंगे. 

अंसारी परिवार की दूसरी पीढ़ी के सवाल पर मन्नू ने कहा कि हमारा परिवार राजनीति में कोई नया नहीं है. मेरा परिवार 100 साल से राजनीति में है. इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हमारे पूर्वज मुख्तार अहमद अंसारी और उसके बाद अभी तक परिवार राजनीति में चला आ रहा है. यहां के लोगों का हमेशा समर्थन और प्यार मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा. क्षेत्र से हमारे चाचा अफजाल अंसारी 5 बार और हमारे पिता सिबगतुल्ला अंसारी दो बार विधायक रहे हैं. अब मेरी पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और वादा करता हूं कि जो हमारे क्षेत्र विकास की समस्या है उसे पूरा किया जाएगा.

इसके बाद जब उनसे भाजपा प्रत्याशी अलका राय के बयान पर सवाल किया गया कि वो कहती हैं कि उनकी क्षेत्र में गुंडे और माफियाओं से लड़ाई है, इस पर मन्नू ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से बिना कुछ बोले ही चले गए. 

वहीं मन्नू अंसारी के नामांकन में शामिल रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये नई सपा और नई हवा है. हमें प्रसन्नता है कि मोहम्मदाबाद विधानसभा को 35 सालों के बाद एक नया विधायक मिलेगा. जो लंबे समय तक राजनीति में अपने संस्कारों के साथ और अपने समर्पण के साथ इस इलाके में सेवा कर सकेगा.

अंसारी परिवार को लेकर बात करते हुए अंबिका चौधरी ने कहा कि इस परिवार का इतिहास बहुत पुराना है कि उसमें रिटायरमेंट का कोई सवाल नहीं है. कोई नई पौध अगर उगती है तो उसे खिलने और फलने फूलने का भरपूर अवसर होना चाहिए और मन्नू अंसारी का आना यह साबित करता है. अंसारी बंधु को सीमित दायरे में देखना कोई मुनासिब बात नहीं है. भारतीय जनता पार्टी ने जो प्रदेश और देश के हालत कर रखी है और सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र और संविधान बचाने की है. इसलिए भाजपा का सफाया होना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें- 

शाहजहां के उर्स के मौके पर ताजमहल का दीदार मुफ्त, असल कब्र तक जाने की इजाजत होगी

Agra News: आगरा में विश्वधरोहर ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था होगी और भी ज्यादा पुख्ता, उठाया गया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget