एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर AAP यूपी का रिएक्शन, कहा- 'आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा'

Manish Sisodia Arrest: आप नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप ने कहा कि बीजेपी की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फर्जी केस में गिरफ्तार किया है.

Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति घाटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मनीष सिसोदिया से सुबह से शराब घोटाले के मामले में पूछताछ की जा रही थी और 8 घंटे से अधिक समय के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई. वहीं अब आप नेता की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश ने भी प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर AAP यूपी ने प्रतिक्रिया दी है. आप यूपी ने ट्वीट कर के लिखा- " मोदी जी एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा, आज का दिन देश की राजनीति में काले अक्षरों में लिखा जाएगा. भाजपा की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया.  मोदी जी एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा."

इसके साथ ही आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि- "तुम्हारी तानाशाही का अंत होगा मोदी जी, मनीष जी बाहर आएंगे. देश के करोड़ों लोगों की दुआएं उनके साथ हैं, देश के करोड़ों लोगों का धिक्कार आपके साथ है. इसके साथ ही दिल्ली आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बीजेपी पर हमला बोला है. आप विधायक आतिशी ने कहा कि CBI ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है. मनीष जब सुबह CBI दफ्तर जाने वाले थे तो उन्होंने खुद कहा था कि आज उनकी गिरफ्तारी होने वाली है. कौन है मनीष जिन्होंने दिल्ली के स्कूलों का कायापलट किया. सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने का काम किया. मनीष सिसोदिया ने सैकड़ों गरीब बच्चों को IIT-JEE में भेजा है. बीजेपी बोल रही है कि 10 हजार करोड़ का घोटाला किया है.

अरविंद केजरीवाल बोले- मनीष बेकसूर हैं

वहीं सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष बेकसूर हैं, उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है. मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है. लोग सब देख रहे हैं. लोगों को सब समझ आ रहा है. लोग इसका जवाब देंगे. इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे, हमारा संघर्ष और मजबूत होगा.

Watch: महोबा में खौफनाक मंजर...मासूम को 2 किलोमीटर तक खींचता ले गया ट्रक, दादा-पोते की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget