एक्सप्लोरर

मरी बच्ची को दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहा था पिता और फिर...

बरेली में जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है। एक पिता बच्ची की मौत के बाद उसके शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहा था।

बरेली, एबीपी गंगा। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक शख्स जन्म के कुछ ही मिनट बाद मर चुकी अपनी बच्ची के शव को दफनाने गया था। बच्ची को दफनाते वक्त एक दूसरे गड्ढे में उसे नवजात मिल गई। बच्ची के मौत के गम में खोए दंपति इस घटना के बाद थोड़े खुश जरूर हैं। दंपति ने इस बच्ची को गोद लेने की भी पेशकश की है।

जिस शख्स को ये बच्ची मिली है उसका नाम हितेश कुमार सिरोही है। हितेश पेशे से कारोबारी है। हितेश ने ही गड्ढे से बच्ची को बाहर निकाला और रूई की मदद से दूध पिलाया। बच्ची को फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बतादें कि हितेश की पत्नी वैशाली बरेली में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। प्रसव पीड़ा होने के कारण वैशाली को बीते हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही वैशाली ने सात महीने की प्री-मेच्योर बच्ची को जन्म दिया। हालांकि जन्म के कुछ ही मिनटों बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। सिरोही अपनी मृत बच्ची को दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहा था कि तभी तीन फीट की गहराई पर कुदाल एक मिट्टी के बर्तन से टकराई। उन्होंने बर्तन को बाहर निकाला तो देखा उसमें एक जिदा बच्ची पड़ी थी।

घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची जिंदा थी और तेज-तेज सांसें ले रही थी, उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया। अभी उसकी हालत स्थिर है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची को जिंदा दफनाने वाले उसके अभिभावकों का अभी पता नहीं चल पाया है, उनकी तलाश की जा रही है।

वहीं, बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) विनीत शुक्ला ने बताया कि स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राजेश मिश्रा ने बच्ची के इलाज की जिम्मेदारी ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि नवजात शिशु को किसने जिंदा दफन किया था, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget