एक्सप्लोरर

देवभूमि शर्मसार: दुष्कर्म में असफल होने पर लड़की की हत्या की कोशिश, हालत नाजुक

टिहरी जिले में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या का प्रयास किया गया। फिलहाल लड़की जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

देहरादून, एबीपी गंगा। मम्मी अब मेरी जिंदा रहने की उम्मीद मत करना। ऐसा पीड़ित लड़की छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात के बाद अब देहरादून के दून अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। देवभूमि उत्तराखंड जैसे शांत सौम्य प्रदेश में अब इस तरह की जघन्य वारदातों ने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। टिहरी जिले के कैंपटी थाना क्षेत्र में महज एक महीने के दौरान यह तीसरी घटना है है। लड़की के साथ पहले छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास हुआ और उसके बाद आरोपी युवक ने दूसरी लड़की के साथ मिलकर पीडित युवती को झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने फिलहाल पूरे घटनाक्रम को 354 की धारा में दर्ज किया है, दुष्कर्म की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पूरा मामला टिहरी जिले के कैंपटी थाना क्षेत्र का है जहां पर बगल के ही गांव के एक युवक ने पीड़ित युवती को किसी काम के बहाने मिलने बुलाया और फिर युवती के साथ एकांत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना चाहा इतना ही नहीं आरोपी ने उसके बाद युवती के कपड़े फाड़ दिए और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। युवती के बेहोश हो जाने पर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में देखा। आनन-फानन में केंपटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत बिगड़ती देख उसे कैंपटी अस्पताल से मसूरी और फिर वहां से देहरादून के दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

युवती के पिता का कहना है कि घटना के बाद बदहवास हालत में युवती ने अपने घर फोन किया था और कहा था कि मम्मी अब मेरी जिंदा रहने की उम्मीद मत करना जिसके बाद युवती के घरवालों ने कई बार लड़की का फोन मिलाया लेकिन वह फोन नहीं उठा पाई। दून अस्पताल में जब लड़की को होश आया तो उसने अपनी आपबीती सुनाई कि आरोपी ने जब उसके साथ दुष्कर्म किया तो उसके बाद वहां पर एक दूसरी लड़की भी आ गई थी और उसने कहा कि इसे मार दो नहीं तो हम भी फंस जाएंगे जिसके बाद दोनों ने बेहोशी की हालत में युवती को झाड़ियों में फेंक दिया।

इस बीच पूरे मामले पर आईजी गढ़वाल अजय रौतेला का कहना है कि तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आईजी का कहना है कि कैंपटी थाना क्षेत्र में पिछले एक माह में यह तीसरी घटना सामने आई है जो कि बेहद दुखद है। वहां पर पुलिस बल की संख्या भी बढ़ाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget