एक्सप्लोरर

पत्नी की हत्या के बाद शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचा शख्स, पुलिस पहुंची तो...

बागपत में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति अपनी पत्नी की लाश को जलाने श्मशान घाट भी ले गया।

बागपत, एबीपी गंगा। सादिकपुर सिनौली गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी किसी को ना लगे इसके लिए शख्स उसका शव लेकर श्मशान घाट पहुंच गया और अंतिम संस्कार करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी श्मशान घाट पर पहुंच गई और शव को चिता से निकाल लिया, लेकिन इससे पहले ही वो फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

खबर के मुताबिक, आरोपी संजीव की यह दूसरी पत्नी थी जबकि मृतका गुड़िया ने संजीव से तीसरी शादी की थी। संजीव की पहली पत्नी से दो बच्चे हुए थे। पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने गुड़िया से शादी की थी। पत्नी की हत्या के बाद शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचा शख्स, पुलिस पहुंची तो...

दरअसल, सादिकपुर सिनौली के चौकीदार ने छपरौली थाना पुलिस को सूचना दी कि एक युवक श्मशान घाट में अपनी पत्नी के शव का दाह संस्कार कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव चिता पर रखा है और उसके ऊपर लकड़ी व उपले रखे हुए हैं। पुलिस ने आनन-फानन में शव को चिता से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि गुड़िया को छह गोलियां मारी गई हैं, जिनमें तीन गोली उसकी कमर, एक गोली कंधे, एक गोली चेहरे और एक गोली गर्दन पर लगी हुई है। हत्या को अंजाम घर पर ही दिया गया है। हत्या का कारण क्या है इसका पता नहीं चल सका है।

संजीव और गुड़िया के खिलाफ हैं ठगी के मुकदमें संजीव और उसकी पत्नी गुड़िया के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने के कई मुकदमे दर्ज हैं। गुड़िया और उसके पति ने हाल ही कुछ लाेगों से नौकरी के नाम पर छह लाख रुपए ठग लिए थे और बाद में गुड़िया ने पीड़ित लोगों पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget