एक्सप्लोरर

बाराबंकी: प्रेम संबंध में बाधा बन रहे लाइन मैन की हत्या का खुलासा, युवती समेत तीन गिरफ्तार

धर्मेंद्र की हत्या शाहिद और उसके साथियों ने मिलकर की. इस वारदात को अंजाम देने के लिये निशा भी शामिल थी. निशा के प्रेम संबंध की जानकारी धर्मेंद्र को मिल गई थी.

बाराबंकी: बाराबंकी में पिछले दिनों 30 अक्टूबर को एक तालाब से मिली अज्ञात लाश का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. तालाब में मिले शव का जब पोस्टमार्टम हुआ था, तो जानकारी मिली थी कि उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया था. पुलिस ने बाराबंकी के खजुरी थाना टिकैतनगर निवासी निशा व मोहम्मद शाहिद उर्फ बाबा के साथ चिर्रा थाना टिकैतनगर को गिरफ्तार कर कब्जे से जले हुए डंडे की राख, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, रूमाल जिससे गला कसा गया बरामद किया है.

इस वजह से हुई धर्मेंद्र की हत्या घटनाक्रम के मुताबिक, धर्मेंद्र नाम के एक युवक की हत्या कर लाश को तालाब में फेंक दिया था. दरअसल 30 अक्टूबर को ग्राम सभा चिर्रा स्थित तालाब में एक अज्ञात शव मिला था, पास में मोटर साइकिल पड़ी हुई मिली. पुलिस की मदद से प्रयास कर शव की शिनाख्त की गयी तो वह शव थाना टिकैतनगर के मेहंदीपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र का था जो प्राइवेट लाइन मैन का कार्य करता था. मृतक धर्मेन्द्र के पिता जंगबहादुर की लिखित तहरीर पर थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 321/2020 धारा 302 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई. मृतक की कॉल डिटेल व उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह बात सामने आई थी कि धर्मेंद्र की मौसी की लडकी का प्रेम संबंध गांव के ही शाहिद पुत्र पुत्तन के साथ था. लड़की के घर धर्मेंद्र का आना जाना था और धर्मेंद्र लड़की को फोन भी किया करता था. जिससे शाहिद, को आपत्ति थी. शाहिद, ने कई बार लड़की के फोन में धर्मेन्द्र का नम्बर ब्लाक किया था.

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे से 10.00 बजे के बीच शाहिद व लड़की ने योजना बद्ध तरीके से धर्मेंद्र को ग्राम खजुरी में आम के बाग में मिलने के लिये बुलाया, जहां लड़की, शाहिद, व शाहिद के दो अन्य साथी नूर मोहम्मद व नक्कू निवासीगण ग्राम चिर्रा थाना टिकैतनगर पहले से मौजूद थे. धर्मेंद्र अपनी मोटर साइकिल से वहां पहुंचा तो पहुंचते ही तीनों ने बांस के डंडे से सर पर कई प्रहार किये, जिससे धर्मेंद्र गिर गया. तत्पश्चात धर्मेन्द्र के गले में बंधी रूमाल से नक्कू ने गला दबाया तथा लड़की व शाहिद, ने खून से सने बांस के डण्डे को थोडी दूर खेत मे ले जाकर जला दिया तथा नक्कू व नूर मोहम्मद ने धर्मेन्द्र के शव को दूर तालाब में डाल दिया ताकि किसी को कुछ पता न चल सके.

पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए वारदात में शामिल निशा, साहिद उर्फ बाबा निवासीगण ग्राम खजुरी थाना टिकैतनगर व नक्कू पुत्र हीरालाल निवासी चिर्रा थाना टिकैतनगर की गिरफ्तारी की तथा इनकी निशादेही पर जलाये गये डण्डे की राख की बरामदगी किया गया, जिसे परीक्षण के लिये भेजा जायेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget