एक्सप्लोरर

घर बुलाकर मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था रिटायर्ड अधिकारी, वीडियो वायरल होने पर खुला राज, गिरफ्तार 

रिटायर्ड अधिकारी के घर पर छोटी उम्र की कई बच्चियों का जमावड़ा लगा रहता था। शराफत का चोला ओढ़े रिटायर्ड अधिकारी इन बच्चियों को गरीब परिवारों का बताते हुए इनकी परवरिश अपने खर्चे पर किए जाने का दावा करता था।

मेरठ, एबीपी गंगा। मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, पुलिस के हाथ क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड एलआईसी अफसर के घर की सीसीटीवी फुटेज लगी हैं। इन फुटेज में 65 वर्षीय अधेड़ अफसर मासूम बच्चियों के साथ ऐसी शर्मनाक करतूत करता दिखाई दे रहा है जिसे न तो दिखा पाना संभव है और न ही बता पाना। सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

अपने खर्चे पर परवरिश का दावा

आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी है और एकमात्र विवाहित बेटी अपने परिवार के साथ विदेश में रहती है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक रिटायर्ड अधिकारी के घर पर छोटी उम्र की कई बच्चियों का जमावड़ा लगा रहता था। शराफत का चोला ओढ़े रिटायर्ड अधिकारी इन बच्चियों को गरीब परिवारों का बताते हुए इनकी परवरिश अपने खर्चे पर किए जाने का दावा करता था।

ऐसे खुली पोल

शराफत का चोला ओढ़े इस दरिंदे की पोल तब खुली जब उसके घर में सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले एक युवक ने रिटायर्ड अधिकारी के घर में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी। इन फुटेज में आरोपी अलग-अलग और एक साथ कई बच्चियों के साथ संबंध बनाते दिखाई दे रहा था। फुटेज में एक महिला भी दिखाई दे रही है।

घर बुलाकर मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करता था रिटायर्ड अधिकारी, वीडियो वायरल होने पर खुला राज, गिरफ्तार 

मामले की जांच जारी

फुटेज के हाथ लगते ही पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद आरोपी के घर में रहने वाली छोटी बच्चियां भी रहस्यमय हालात में लापता हो गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। उधर, आरोपी की पोल खोलने के बाद क्षेत्र के लोग हैरत में हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget