एक्सप्लोरर

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, दबाव में किया निकाह और दे दिया तीन तलाक

पीलीभीत में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है. इस पूरी घटना में युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाये और फिर जब दबाव बनाया गया तो निकाह किया. लेकिन मामला यही नहीं रुका, युवक ने महिला का जबरदस्ती गर्भपात भी करा दिया.

पीलीभीत. पीलीभीत में युवक पर युवती को झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती करने और विरोध करने पर निकाह कर एक माह में ही तीन तलाक देने का आरोप है. इतना ही नहीं आरोपी पर जबरदस्ती गर्भपात कराने का भी आरोप है. पुलिस ने आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 एवं दहेज अधिनियम व जबरदस्ती गर्भ गिराने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. पूरा मामला थाना न्यूरिया क्षेत्र कै है.

इस तरह महिला को झांसा दिया

महिलाओं को संरक्षण देने के लिए सरकार नये नये कानून बना रही है, लेकिन इंसानियत के दुश्मन अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. ताज़ा मामला जनपद पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र का है. जहां तीन तलाक का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कस्बा न्यूरिया की रहने वाली एक युवती को थाना कोतवाली पीलीभीत क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी मोहसिन खान नाम के एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. इसी दौरान जब पीड़िता गर्भवती हो गयी तो युवती ने शादी का दबाब बनाया, जिसके बाद आरोपी ने एक अगस्त को निकाह कर लिया और आवास विकास में रहने लगा. आरोप है कि एक दिन बुखार की दवा बोलकर धोखे से गलत दवा खिलाकर पीड़िता का गर्भपात करा दिया.

ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये की मांग की

29 अगस्त को आरोपी व उसके परिवार ने 5 लाख रुपये की मांग की. पीड़िता के परिवार वालों ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता दिखाई तो सबके सामने आरोपी ने तीन तलाक दे दिया. पुलिस ने पीड़िता के पति मोहसिन व सास-ससुर और मामा सहित 5 लोगों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता का बयान

पीड़िता (इरम नाज) ने बताया कि उसके साथ युवक ने पहले शादी का झांसा देकर उससे शाररिक संबंध बनाये और बाद में शादी करके गर्भवती कर तीन माह बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया और दूसरी शादी भी कर ली.

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार पर भड़के संजय सिंह, कहा- जनता के मुद्दे उठाने पर देशद्रोह का मुकदमा किया गया

नौकरियों को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी, 6 महीने में मिलेगा नियुक्ति पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget