एक्सप्लोरर

कौशांबी: पत्नी के अवैध संबंध के रास्ते रोड़ा बनने पर युवक की हत्या, 25 दिन बाद कुएं से मिला शव

यूपी के कौशांबी में अवैध संबंध को लेकर हत्या का मामला सामने आया है. घटनाक्रम के मुताबिक, युवक को पत्नी के अवैध संबंध का पता चल गया था और इस वजह से पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटा दिया.

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर बहरेमऊ गांव में पत्नी के अवैध संबंधों के रास्ते रोड़ा बनने पर एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद उसका शव एक कुएं में फेंक दिया. उसके शव के ऊपर मिट्टी एवं पुआल डाल दिया ताकि शव से दुर्गंध न आये. युवक 25 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में शाम को लापता हो गया था. गुमशुदगी की तहरीर भी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई थी. आज ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा तो हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला. ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की और परिजनों को जानकारी दी. मौके पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए. परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप उसकी पत्नी और चचेरे भाई पर लगाया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पत्नी और चचेरी भाई के थे अवैध संबंध

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर बहरेमऊ गांव निवासी अशोक कुमार 35 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल मेहनत मजदूरी करता था. परिजनों की माने तो उसकी पत्नी सरिता देवी का उसके चचेरे भाई राकेश कुमार से अवैध संबंध था. जिसे लेकर आए दिन अशोक और उसकी पत्नी के बीच विवाद होता रहता था. अशोक 11 अक्टूबर की शाम अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला. उसके बड़े भाई संतोष ने 29 अक्टूबर को मंझनपुर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी. पुलिस ने तहरीर लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला. गांव के बाहर शुक्रवार को उसका शव कुएं से बरामद हुआ तो परिजनों का शक यकीन में बदल गया. मृतक अशोक के बड़े भाई संतोष व परिवार के अन्य सदस्यों ने सरिता देवी व चचेरे भाई राकेश के ऊपर हत्या का आरोप लगाया.

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई और पूछताछ शुरू कर दी. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक 25 दिन से लापता था. इसकी मंझनपुर कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज है. युवक की हत्या का आरोप उनकी पत्नी और चचेरे भाई पर लगा है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आगे विवेचना में जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे. उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

कन्नौज: पिता ने अपनाने से किया इंकार, नवजात 'परी' के लिये अस्पताल बन गया परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget