एक्सप्लोरर

एक ही लड़की से प्यार करने लगे दो दोस्त, कत्ल की वजह बन गया प्रेम प्रसंग, पढ़ें दिल दहलाने वाली दासतां

यूपी के रायबरेली में एक दोस्त अपने दोस्त की जान का दुशमन सिर्फ इसलिए बन गया कि वह भी उसकी प्रेमिका को चाहने लगा था. पढ़िये, कत्ल की सनसनीखेज वारदात.

रायबरेली: दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा. रायबरेली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक दोस्त ने अपने दोस्त की नृशंस हत्या कर दी. मामला एक प्रेमिका और उसके दो प्रेमी का है. जहां एक प्रेमी ने अपने ही दोस्त दूसरे प्रेमी की अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और सलाखों के पीछे भेज दिया है. मामला लालगंज थाना क्षेत्र के कस्बे का है.

रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बदाही मोड़ का रहना वाला दानिश सोमवार को घर से अचानक लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. वहीं, मंगलवार की सुबह दानिश का शव बाई पास पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ पाया गया. जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की.

पुलिस ने किया खुलासा

जांच पड़ताल के बाद जो तथ्य सामने आए वह चौंकाने वाले थे. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक दानिश का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसी प्रेमिका से उसके दोस्त अभिषेक का भी याराना हो गया. फिर क्या, यह बात जैसे ही मृतक दानिश को पता चली तो उसको यह बात नागवार गुजरी और फिर यहीं से शुरू हुई गुनाह की दास्तां.

मृतक दानिश ने बनाया था प्लान, दांव पड़ गया उल्टा

पुलिस के अनुसार, मृतक दानिश ने पहले अपने जिगरी दोस्त अभिषेक की हत्या की प्लांनिग बना डाली लेकिन मामला उल्टा हो गया. जिस दोस्त को हत्या में शामिल करने का प्लान किया उसी दोस्त ने दानिश को दगा दे दिया और वह जाकर अभिषेक से मिल गया. पूरी बात अभिषेक को जब पता चली तो अभिषेक ने दानिश को उसके ही बुने जाल में फंसा लिया और मौका मिलते ही ईंट पत्थरों से कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को लालगंज थाना क्षेत्र के बाईपास पुलिया के पास फेंक दिया.

इस तरह की हत्या

अभिषेक अपने साथी दोस्त विवेक कुशवाहा के साथ मिलकर मृतक दानिश को बुलवाया. एक ही स्कूटी से तीनों लोग बाई पास पुल पहुंचे और अभिषेक व दानिश ने गांजा पिया, जिसके बाद कहा सुनी शुरू हुई और अभिषेक ने अपने साथी विवेक कुशवाहा के साथ मिलकर मृतक दानिश के सिर पर ईंट से प्रहार कर दानिश की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर अपने घर ले गया और बाथरूम में शव को छिपा दिया और रात 12 बजे के आस पास बाई पास पुल पर शव को फेंक कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और उनके पास से हत्या में प्रयुक्त स्कूटी, मृतक का मोबाइल फोन व आलाकत्ल ईंट पत्थर का टुकड़ा बरामद कर लिया है.

एसपी ने बताया घटनाक्रम

बीते दिनों लालगंज कोतवाली में जो हत्या हुई थी, उसमें मृतक दानिश की हत्या उसके ही दोस्त अभिषेक सिंह ने की थी. पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि एक लड़की जो दानिश से प्यार करती थी मगर बीच में उसका लगाव मुझसे बढ़ गया और मैं और वह लड़की प्यार करने लगे, मगर इस दौरान इस लड़की ने दानिश से बात करना बंद कर दिया जो दानिश को नागवार गुजरा. दानिश ने एक लड़के से मिल कर अभिषेक की हत्या करनी चाही मगर वह बात उस लड़के ने अभिषेक से बता दी. तब अभिषेक ने उस लड़के के साथ मिलकर लालगंज बाईपास पर मिलकर पहले दोनों लोगों ने गांजा पिया के बाद पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी .

ये भी पढ़ें.

माघ मेले में आने वाले लोगों के लिये नया सरकारी फरमान, बिना नेगेटिव कोविड रिपोर्ट के होटल में एंट्री नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget