एक्सप्लोरर

गोरखपुर: आपदा को अवसर में बदला, गंगाराम के हुनर ने साइकिल पर बना दी आटा चक्की, लोग दे रहे हैं ऑर्डर

कोरोना काल में जब सब काम काज ठप पड़ा था और लोग निराशा के भंवर में फंसे थे. लेकिन एक शख्स था जो इन सबसे अलग कुछ कर गुजरने की सोच रहा था. इसी का नतीजा था कि गंगाराम ने बना दी इकोफ्रेंडली आटा चक्की.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी में जहां लोग अवसाद का शिकार होकर घरों में कैद हो गए, तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्‍होंने कुछ नया आविष्‍कार कर समाज को सेहतमंद रहने के साथ रोजमर्रा के उपयोग के संसाधन भी उपलब्‍ध कराएं हैं. गोरखपुर के गंगा राम चौहान भी ऐसे ही बिरले लोगों में हैं. जिन्‍होंने साइकिल पर इकोफ्रेंडली जुगाड़ की आटाचक्‍की बनाई है. इसमें गेहूं के साथ किसी भी तरह के अन्‍न को पीसा जा सकता है और साइकिलिंग कर खुद को सेहतमंद भी रखा जा सकता है.

दो महीने की मेहनत से तैयार हुई चक्की

गोरखपुर के रामजानकी नगर के रहने वाले कॉमर्स स्नातक गंगाराम ने इस जुगाड़ की आटाचक्‍की को दो महीने के अथक परिश्रम के बाद तैयार किया है. इसे तैयार करने में 10 हजार रुपए की लागत लगी है. इस चक्‍की ने पुराने दौर के चलन को याद दिला दिया है. जब लोग हाथ से घर की आटाचक्‍की को चलाकर गेहूं और अन्य अनाज का आटा पीसते रहे हैं. इससे पुरुष और महिलाओं के साथ युवा होते बच्‍चे चलाकर जहां अन्‍न पीस सकते हैं तो वहीं साइकिलिंग कर सेहतमंद भी रह सकते हैं. साइकिल का पैडल जैसे चलेगा, वैसे ही आटाचक्‍की भी चलती रहेगी.

गोरखपुर: आपदा को अवसर में बदला, गंगाराम के हुनर ने साइकिल पर बना दी आटा चक्की, लोग दे रहे हैं ऑर्डर

मिलने लगे ऑर्डर

गंगाराम बताते हैं कि ऊपर के भाग में अन्‍न डाला जाएगा. जो एक पाइप के सहारे नीचे चक्‍की के पाट में आएगा और वो पिसकर नीचे लगे डिब्‍बे में आटे के रूप में एकत्र हो जाएगा. गेहूं, चावल और दूसरे मोटे अनाजों को पीसकर पौष्टिक रोटियां बनाई जा सकती है. जुगाड़ तकनीक के जरिए साइकिल के पैडल से जोड़कर बने इस आटा चक्की को देखने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं और गंगाराम के इस अनूठे यंत्र को अपने लिए बनाने के लिये आर्डर भी दे रहे हैं.

इस तरह चक्की बनाने का आया विचार

गंगाराम के चक्की से चावल, गेहूं, दाल, जौ, चना सहित किसी भी अनाज को पीसा जा सकता है. इस चक्की के साथ जोड़कर गंगाराम कई और चीजें भी चला रहे हैं. गंगाराम बरसों से रिक्‍शा कंपनी चलाने का काम करते रहे हैं. इस बीच वे रिक्‍शे को खराब होने पर उसकी मरम्‍मत करते रहे हैं. इसी दौरान उन्‍हें इनोवेशन करने का ख्‍याल आया. सबसे पहले साल 2012 में उन्‍होंने साइकिल के पहिए में बेयरिंग लगाने के बाद करियर को बड़ा कर साइकिल में नवाचार किया और यूनीक साइकिल बनाई. इससे साइकिल को खींचने में लगने वाली ताकत भी कम हो गई. इसके साथ ही वजन भी दो क्विंटल के लगभग उठाने की क्षमता पैदा हो गई. इसके लिए उन्‍हें साल 2014-15 के लिए साल 25 अक्‍टूबर 2018 में लखनऊ में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के हाथों राज्‍य वै‍ज्ञानिक सम्‍मान से पुरस्‍कृत किया गया.

पॉलिटेक्निक के बच्‍चों को ड्राइंग पढ़ाने वाले अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी के काल में गेहूं और अन्‍य अन्‍न पिसाने की समस्‍या खड़ी हो गई. उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने इस मशीन की डिजाइन को तैयार किया. इसके बाद इसे उनके सर गंगा राम चौहान ने मूर्तरूप दिया. उन्‍होंने बताया कि इस यंत्र के माध्‍यम से कोई भी घर पर अन्‍न पीस सकता है. महिलाओं और पुरुषों के लिए खासकर एक्‍सरसाइज का भी ये अच्‍छा माध्‍यम है. इसे बच्‍चे भी चला सकते हैं. ऐसे में इसकी उपयोगिता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है.

आसानी से चलाया जा सकता है

केआईपीएम कालेज के मैकेनिकल विभाग में कार्यरत गोपाल विश्‍वकर्मा ने बताया कि इस यंत्र का साइज और बैलेंसिंग के साथ माप-तौल का खाका उन्‍होंने तैयार किया है. उन्‍होंने बताया कि इसमें गेहूं, जौ, मक्‍का और अन्‍य अन्‍न पीस सकते हैं. इसे पैडल से चलाया जाता है. इसका वजन एक क्विंटल के आसपास है. इससे एक्‍सरसाइज भी हो जाता है. स्‍त्री, पुरुष और बच्‍चे चला सकते हैं. 60 आरपीएम पर ये मशीन आटा पीसता है. इसकी रोटी मीठी होती है. आटा जलता नहीं है. गरम भी नहीं होता है. इसका आटा भी फाइबरयुक्‍त होता है. उन्‍होंने बताया कि इसमें पहिए लगाने के बाद इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है.

गंगाराम का बनाया गया ये यंत्र जहां वैश्विक महामारी में उपयोगी है. तो वहीं इस इको-फ्रेंडली जुगाड़ की आटा चक्‍की से एक घंटे में 8 किलो आटा पीसा जा सकता है. इसमें बिजली की जरूरत नहीं है. तो वहीं इको-फ्रेंडली आटा चक्‍की के पैडल को साइकिल की तरह चलाकर सेहतमंद भी रहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें.

यूपी विधानसभा उपचुनाव 2020: एग्जिट पोल में बीजेपी के बल्ले-बल्ले, 37 फीसदी वोट के अनुमान के साथ पहले नंबर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
बिकरू कांड: विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह को मिली जमानत, जेल से आएगा बाहर
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
फतेहपुर में 15 घर से लेकर गायब हुई महिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
यूपी में मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे BLO
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget