एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: बेटी होने पर पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, पिता के घर रहने को मजबूर

बुलंदशहर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। बेटियां होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। यही नहीं अब वह महिला दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। सदन में भले ही तीन तलाक बिल पेश होने की तैयारी हो रही हो मगर यूपी के बुलंदशहर में तो बेटियां होने पर पति ने पहले पत्नी को यातनाएं दी और फिर तीन बार तलाक कह संबंध तोड़ दिया। पीड़िता ने अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर के पहासू थाना क्षेत्र की रहने वाली आशिया उर्फ आशा जिसका निकाह 10 साल पहले अलीगढ़ के छपरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अंसार अहमद से किया गया था। आरोप है कि निकाह के बाद आसिया की चार बेटियां हुईं, जिनमें से दो की मृत्यु हो गई। बार-बार बेटी होने पर आसिया के ससुराल पक्ष के लोग आशिया उर्फ आशा को शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे यहां तक कि उसे भूखा भी रखा जाने लगा। आरोप है कि बेटियां होने से अंसार अहमद ने अपनी पत्नी आसिया बानो उर्फ आशा को तीन बार कहकर रिश्ता तोड़ लिया। अब तीन तलाक से आशिया की जिंदगी नासूर हो गई है और वह अपने पिता के घर बुलंदशहर के पहासू में रह रही है।

बुलंदशहर पुलिस ने आसिया बानो उर्फ आशा की तहरीर पर पति अंसार अहमद जेठ बशीर अहमद सास कनीर ननद शबनम व ससुर नसीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है। एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा के मुताबिक मामला संज्ञान में आया है।  उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है, उचित कार्रवाई की जाेयेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget