एक्सप्लोरर

पंचायत का अनोखा फरमान, 71 भेड़ों के बदले पति ने पत्नी को किया प्रेमी के हवाले...पढ़ें- अनोखी खबर

गोरखपुर में हुई पंचायत ने प्रेम संबंध के मामले में एक अजीबो-गरीब फैसला सुनाया। एक महिला की कीमत 71 भेड़ों से लगा दी गई। इस पर दोनों पक्ष राजी भी हो गए। महिला प्रेमी के साथ चली भी गई।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। सीएम सिटी में एक अजीबो-गरीब प्रेम कहानी सामने आई है। प्रेम कहनी में फैसला सुनाते हुए बिरादरी की पंचायत ने 71 भेड़ के बदले युवक की पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले करने का फैसला सुना दिया। पति ने भी पंचायत के फरमान को सिर आंखों पर रखते हुए 71 भेड़ें लेकर पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। भेड़ के बदले पत्नी को प्रेमी को सौंपने के पंचायत के इस अनोखे फरमान की क्षेत्र में खूब चर्चा है।

गोरखपुर के बेलीपार क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की कीमत 71 भेड़ से लगा दी गई। इस पर दोनों पक्ष राजी भी हो गए। महिला प्रेमी के साथ चली भी गई। उसके बाद प्रेमी के पिता ने भेड़ों की वापसी के लिए महिला को लौटाने की बात कही है। जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तो वो भी सन्न रह गई। पिपराइच क्षेत्र का 22 साल का युवक उमेश 22 जुलाई को गांव की एक महिला को लेकर भाग गया। दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया गया। इसके बाद महिला ने प्रेमी का हाथ थामा और उसके साथ चली गई। पांच दिन पहले दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया।

पंचायत का अनोखा फरमान, 71 भेड़ों के बदले पति ने पत्नी को किया प्रेमी के हवाले...पढ़ें- अनोखी खबर

दोनों के बीच विवाद के बाद बिरादरी की पंचायत बैठी। पंचों ने प्रेमी से महिला को रखने के बारे में सवाल किया, तो उसने हां में जवाब दे दिया। इसके बदले पंचायत ने उसे अपनी आधी भेड़ महिला के पति को देने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। प्रेमी ने अपनी 142 भेड़ों में से आधी यानी 71 महिला के पति को दे दीं। इसके बदले पंचायत ने महिला को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। उमेश और महिला ने भी एक साथ रहने और पंचायत की बात को स्‍वीकार किया है।

पंचायत का अनोखा फरमान, 71 भेड़ों के बदले पति ने पत्नी को किया प्रेमी के हवाले...पढ़ें- अनोखी खबर

मामले में मोड़ उस वक्त आया जब प्रेमी के पिता ने खोराबार थाने में तहरीर दी कि उसकी भेड़ें लौटा दी जाएं, इसके बदले युवक अपनी पत्नी को ले जाए। उसने महिला के पति पर भेड़ों को चुराने का आरोप लगाया है। खोराबार पुलिस ने उन्हें पिपराइच थाने का मामला बताकर उन्हें वहीं भेज दिया। प्रेमी के साथ गई महिला ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया है। प्रेमी ने भी महिला को स्वीकार कर लिया है। महिला के पति ने कहा कि भेड़ें चोरी नहीं की गई हैं उसने 71 भेड़ों के बदले पत्नी को प्रेमी के हवाले करने की बात स्वीकार की है।

पंचायत का अनोखा फरमान, 71 भेड़ों के बदले पति ने पत्नी को किया प्रेमी के हवाले...पढ़ें- अनोखी खबर

वहीं इस मामले पर एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि महिला को साथ रखने वाले युवक के पिता की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से भेड़ बरामद युवक के पिता को सौंप दी गई हैं। मामला सही पाए जाने पर आरोपी राजेश (महिला के पति) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍होंने बताया कि महिला और उसका प्रेमी एक साथ रहने पर राजी हैं। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जब इस मामले में तहरीर मिलेगी, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget