एक्सप्लोरर

एएमयू के हॉस्टल में युवक ने किया सुसाइड, पुलिस ने कहा प्रेम प्रसंग का मामला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एक युवक ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है. वहीं, एएमयू प्रशासन का कहना है कि, युवक का एएमयू से कोई संबंध नहीं है, वह कहीं बाहर का रहने वाला था.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर शाह सुलेमान हॉल में रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक का नाम अभिषेक कुमार है जो पीलीभीत का रहने वाला था. हॉस्टल के अंदर युवक द्वारा आत्महत्या की बात सामने आने पर एएमयू की टीम मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि मरने वाला युवक एएमयू छात्र नहीं है. वह एएमयू हॉस्टल में कैसे आया इस बात की जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी मिली है कि सुसाइड करने वाला युवक रात में किसी लड़की से बात कर रहा था और उस लड़की के द्वारा ही हॉस्टल के किसी व्यक्ति को फोन पर इस बात की सूचना दी गई थी.

पीलीभीत का रहने वाला है युवक

दरअसल, एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम को सूचना मिली कि, सर शाह सुलेमान हॉल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर सीएमओ की टीम पहुंच गई और पुलिस को भी सूचना दी गई. युवक के पास से मिले कागजों से जब जांच की गई तो मरने वाला युवक पीलीभीत का रहने वाला है उसका नाम अभिषेक कुमार है. 

टीचर है मृतक

एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि, युवक ने फांसी लगाई है. रात में करीब 1:00 से 1:30 के बीच का वाकया रहा होगा. एक आदमी जिसका नाम अभिषेक कुमार है, वह पीलीभीत का रहने वाला है. हमारी जानकारी के हिसाब से यह किसी निजी कॉलेज में टीचर है. इसकी किसी लड़की से बातचीत चल रही थी, उसी दौरान उसी लड़की ने सुलेमान हॉल के एक मुलाजिम को फोन कर जानकारी दी कि हॉल के कमरे में एक युवक है जो इस नाम का है जो कह रहा है कि हम आत्महत्या कर रहे हैं. तो उसने यह कहा कि आप जाकर मालूम करिये, कि वह ऐसे ही कह रहा है या वाकई में आत्महत्या कर रहा है. 

यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं है

जब जानकारी की गई तो वहां हॉल में बताया इस 100 नंबर कमरे में कोई और नाम का लड़का रहता है. जब पलट कर उस लड़की ने फोन किया कि वह वहां का स्टूडेंट नहीं है, बल्कि वह कहीं और काम करता है लेकिन वहां पर मौजूद है और ऐसी बातें कर रहा है. जब हॉल में जाकर टीम में चेक किया तो कमरा खुला हुआ था और देखा तो वह पंखे से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली है. वह जो कमरा सौ नंबर का अलॉट था वह किसी और छात्र के नाम था और वह बकरीद पर अपने घर गया हुआ था. जिस लड़के ने आत्महत्या की है, उसका यूनिवर्सिटी से कोई ताल्लुक नहीं है. कमरे में वह कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है.

प्रेम प्रसंग का मामला 

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पांडे ने बताया कि, एक हॉस्टल में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की गई है. इस सूचना पर पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया और फॉरेंसिक टीम बनाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. जांच करने पर प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया कि इस व्यक्ति का कहीं प्रेम प्रसंग चल रहा था प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के क्रम में उसने आत्महत्या कर ली गई है. 

ये भी पढ़ें.

भोली-भाली महिलाओं को विधवा घोषित कर दलालों ने हड़पी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, 'व्यक्तिगत रूप से...'
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget