एक्सप्लोरर

UP: बेवफाई की बात कहकर प्रेमिका को जान से मारने के बाद फांसी के फंदे पर झूल गया प्रेमी

लखनऊ में सनसनीखेज आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने होटल में प्रेमिका की हत्या करने के बाद अपनी भी जान दे दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि, प्रेमी ने प्रेमिका के घरवालों को फोन किया था.

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुभम वर्मा ने प्रेमिका दिव्या पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसकी हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. पीजीआई के वृन्दावन स्थित एक होटल में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने सबके दिल दहला दिए. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है. पुलिस को शुभम के मोबाइल फोन से 12.55 मिनट की एक कॉल मिली है, जिसमे वह अपने पिता से दिव्या को मारने और खुदकुशी करने की बात कह रहा है.

पुलिस ने बताया कि, आशियाना के रजनीखंड निवासी शुभम और मानकनगर के सूर्यनगर की दिव्या कनौजिया के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग था. दोनों मंगलवार शाम 4.30 बजे पीजीआई के वृन्दावन इलाके के एक होटल आये और कमरा नंबर 106 बुक कराया. शुभम ने रात 9 बजे तक जाने की बात कही थी. होटल के स्टाफ ने साढ़े नौ बजे दरवाजा खटखटाया पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद मैनेजर गौरव सिंह ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दूसरे कमरे की खिड़की से रूम नंबर 106 में प्रवेश किया तो नज़ारा देखकर होश उड़ गए. दिव्या का शव बेड पर पड़ा था, जबकि उसके दुपट्टे के फंदे से शुभम लटक रहा था.

छानबीन में पता चला कि, शुभम ने दिव्या के घर फोन कर कहा था कि, आपकी लड़की ने बेवफाई की है, मैं उसे मारकर खुद को खत्म कर लूंगा. उसने अपने घर और भी कॉल की. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पड़ताल जारी है.

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन इलाके के सेक्टर 10 के ए स्क्वायर नाम के होटल का है. होटल के मैनेजर गौरव सिंह ने बताया कि, मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक और युवती उनके होटल में आए थे. उन्होंने रजनीखंड, आशियाना निवासी शुभम वर्मा 24 वर्ष और सूर्यनगर, मानकनगर निवासिनी विद्या कनौजिया के नाम से कमरा बुक कराया था. साथ ही रात करीब नौ बजे निकल जाने की बात भी कही थी. देर रात होने के बाद भी जब दोनों नहीं निकले तो होटल कर्मचारी को भेजा गया, लेकिन जवाब नहीं आया. जब होटल मैनेजर खुद पहुंचा फिर भी दोनों ने कमरा नहीं खोला. मामला संदिग्ध देखकर होटल मैनेजर गौरव ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस का कहना है कि युवती के गले में उंगलियों के निशान थे, जबकि युवक फंदे पर लटका था.

तुम्हारी लड़की ने बेवफाई की है, मार दूंगा

जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि, युवक ने कमरा बुक कराने के बाद युवती के परिवार के फोन किया था. फोन पर उसने कहा था कि तुम्हारी लड़की ने मेरे साथ बेवफाई की है, मैं अब जी नहीं सकता. मैं उसे मार दूंगा और खुद मर जाऊंगा.

क्या बोले अधिकारी

एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन कुछ दिनों से युवक को इस बात का संदेह था कि, लड़की उसके साथ बेवफाई कर रही है. इसी बात से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है. युवती की हत्या से पहले उसने लड़की के घर पर फोन करके इसकी जानकारी दी थी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें.

UP: होली के त्यौहार पर रेलवे चलाएगा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, इन शहरों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget