एक्सप्लोरर

बरेली: बेखौफ दबंगो ने युवक को पीट पीटकर अधमरा किया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ

बरेली में दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

बरेली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बरेली में इन दिनों अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला बारादरी इलाके का है जहां दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दबंगों ने मामूली कहासुनी पर एक युवक को सरेआम जमकर पीटा और तमंचे से फायरिंग की। युवक दबंगों से रहम की भीख मांगता रहा लेकिन दबंगों को उस पर दया नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बरेली शहर के बारादरी इलाके में जिस तरह से युवक को पीटा गया वह दिल दहलानेवाला है। दबंगों में कानून का कोई भय नहीं है। भीड़भाड़ वाले इलाके में दबंगों ने इमरान नाम के युवक को बड़ी ही बेरहमी से पीटा और वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी वीडियो बनाने में मस्त रही। जानकारी के मुताबिक इमरान अपनी बाइक से कहीं जा रहे था इस दौरान उनकी फिरोज और आलम नाम के युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद फिरोज और आलम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इमरान को बीच सड़क पर सरेआम पीट दिया। लात घूसों से इमरान को दबंग पीटते रहे, इमरान दबंगों से रहम की भीख मांगता रहा।

इस दौरान दबंगों ने अवैध तमंचे से फायरिंग भी की। दबंगों का खौफ इस कदर था कि भीड़भाड़ वाले इलाके में मौजूद लोग दबंगों के पास जाने से डरते रहे। हालांकि वहां मौजूद किसी युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस मामले में इमरान की तरफ से बारादरी थाने में एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में एएसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि यह खुलेआम गुंडई है और इन गुंडागर्दी करने वाले दबंगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें दबंगों के खिलाफ लगातार छानबीन कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कानपुर में पांडु नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ से 1000 से ज्यादा घर प्रभावित
कानपुर में पांडु नदी का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ से 1000 से ज्यादा घर प्रभावित
'200 से 250 साल पुरानी लखौरी ईंटें...', सहारनपुर पहुंची ASI टीम का बयान
'200 से 250 साल पुरानी लखौरी ईंटें...', सहारनपुर पहुंची ASI टीम का बयान
'जब सड़क बनेगी तो धंसेगी', राम वन गमन पथ के मामले पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'जब सड़क बनेगी तो धंसेगी', राम वन गमन पथ के मामले पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

SWATANTRA की फिजिकल पेशी क्यों नहीं? वकील ने उठाए सवाल, परिवार को अनहोनी का शक! |ABPLIVE
WORLD MAP CHANGED: दुनिया का नया नक्शा जारी! भड़का अमेरिका, भारत के लिए क्या बदला? |ABPLIVE
SAHARANPUR MOSQUE ROW: 115 साल पुरानी मस्जिद के दावे से लेकर बुलडोजर एक्शन तक, समझिए पूरा विवाद!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
घर बैठे बनवा सकेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, MP में लॉन्च हुआ पोर्टल
घर बैठे बनवा सकेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, MP में लॉन्च हुआ पोर्टल
Embed widget