एक्सप्लोरर

हरिद्वार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Uttarakhand: हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध रही. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा पुख्ता की.

Makar Sankranti 2025: आज यानी 14 जनवरी को देश भर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. धर्म नगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व को सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है. स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस बल को ब्रीफिंग दी. इसमें मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भीड़ प्रबंधन तक के बिंदुओं पर चर्चा हुई. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित किया. एसएसपी डोबाल ने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर अचानक भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए घाटों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर तैनात रहेगी जल पुलिस
उन्होंने कहा कि स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए जल पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं. ये टीमें सतर्क रहेंगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी. यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं. जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं. यदि भीड़ अत्यधिक बढ़ती है, तो इन मार्गों के जरिए जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित किया जाएगा. 

सीसीटीवी से की जा रही मेला परिसर की निगरानी
एसएसपी ने कहा कि मेला ड्यूटी में तैनात हर कर्मी का अपना विशेष महत्व है. थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है, इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारियां दृढ़ता और संयम के साथ निभानी होंगी. पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का प्रयोग न करें. घाटों पर भीड़ और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई. संपूर्ण मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है. पुलिस और प्रशासनिक टीमें पूरे क्षेत्र पर नजर रखेंगी. घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस और गोताखोरों को तैनात किया गया है. स्नान पर्व पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी उपाय किए गए हैं.

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि स्नान पर्व के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इनमें नौ पुलिस उपाधीक्षक, 11 निरीक्षक, 87 उपनिरीक्षक, 152 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल, 344 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु शामिल हैं. इसके अलावा, पांच कंपनी, एक प्लाटून, एक सेक्शन पीएसी/आईआरबी, तीन बम निरोधक दस्ते की टीमें, एक एटीएस टीम, 16 जल पुलिस कर्मी/गोताखोर, 16 अभिसूचना कर्मी, सात यातायात उप निरीक्षक और 37 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल की तैनाती की गई है.

ट्र्रैफिक जाम से निपटने के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग
घाटों पर जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें तैनात रहेंगी. ये टीमें स्नान के दौरान सतर्क रहेंगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन घाटों पर लगातार निगरानी करेगा. भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं. मेला क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए हैं. इसके अलावा, मेला ड्यूटी में तैनात कर्मियों को अपने ड्यूटी पॉइंट पर समय पर पहुंचने और अपने कार्य का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं.

हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. मेला क्षेत्र को आठ जोन और 21 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत किया गया है. घाटों पर जल पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्नान पर्व का आनंद लें.

ये भी पढ़ें: Maha kumbh 2025: कड़ाके की ठंड में नन्हे बच्चों ने किया कुंभ नगरी में अमृत स्नान, कहा- हमें नहीं लगी बिल्कुल भी सर्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget