एक्सप्लोरर

Mainpuri By-Election: मैनपुरी उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले डिंपल यादव की पहली प्रतिक्रिया, नेताजी को याद कर कही ये बात

UP Bypoll 2022: डिंपल यादव ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव की समाधि पर फूल अर्पित करते हुए दिखाई दे रही हैं.

Mainpuri By-Election 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Loksabha Seat) पर होने वाले उपचुनाव (UP By poll) के लिए बिगुल बज चुका है. सपा सरंक्षक रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन से खाली हुई इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को चुनावी मैदान में उतारा है. डिंपल यादव आज इस सीट के लिए नामांकन करने जा रही हैं. नामांकन से पहले डिंपल यादव ने नेता मुलायम सिंह यादव को याद किया और उनकी समाधि पर फूल अर्पित कर उनसे आशीर्वाद लिया. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी उनके साथ नजर आए. 

डिंपल यादव ने शेयर की तस्वीर

डिंपल यादव ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. डिंपल ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अखिलेश यादव के साथ नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर फूल अर्पित करते हुए दिखाई दे रही हैं. समाधि पर कुछ पेपर भी दिख रहे हैं जो नामांकन के पेपर हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए डिंपल यादव ने लिखा, "नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं. नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा."

समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा सीट को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीतने के लिए पूरी मजबूती के साथ उतरने का दावा कर रही है. डिंपल यादव आज जब अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी तो अखिलेश यादव भी उनके साथ रहेंगे. वहीं दूसरी तरफ डिंपल के आने से मैनपुरी में अखिलेश समेत सैफई परिवार की सक्रियता भी बढ़ गई है, पिछले दिनों पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव मैनपुरी पहुंच गए थे. उन्होंने दावा किया था कि डिंपल यहां से भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी, वहीं पार्टी के अंदर इसे लेकर रूपरेखा भी बननी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें- Khatauli Bypoll: मदन भैया के जरिए RLD ने खतौली में खेला नया दांव, गुर्जर समेत इन वोटर्स पर है पार्टी का खास ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget