एक्सप्लोरर

रायबरेली: अहम शहरों को जोड़ने वाला पुल हुआ जर्जर, दो साल पहले पीएम ने किया था उद्धाटन

रायबरेली में प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों को जोड़ने वाला फ्लाईओवर दो साल में दयनीय हालत में पहुंच गया है. यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन प्रशासन बेपरवाह है. खास बात ये है कि इस पुल का उद्घाटन खुद पीएम ने किया था.

रायबरेली: जिस ओवरब्रिज का लोकार्पण खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने किया हो, अगर वह दो साल के अंदर चलने लायक ना बचे तो कहीं ना कहीं उसमें से भ्रष्टाचार की बू आने लगती है. अफसरों की कार्यशैली पर सवाल भी उठने लगते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लखनऊ प्रयागराज व कानपुर सड़क को जोड़ने वाले फ्लाइओवर की हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है. 35 करोड़ की लागत से बने पुल की हालत 2 साल के अंदर जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है. सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से इस मुद्दे पर सवाल पूछने पर वे बगले झांकते नजर आए.

दो साल पहले पीएम ने किया था उद्धाटन

जाम के झाम से निजात पाने के लिए सरकार ने रायबरेली को रेलवे सेक्शन समपार संख्या 24 ए पर दो लेन फलाइओवर महज इसलिए दिया ताकि रायबरेली की जनता आसानी से अपना सफर तय कर पाए और जाम की समस्या से निजात मिल सके. 35 करोड़ की लागत से पुल बनकर तैयार भी हो गया और 16 दिसंबर दो हजार अट्ठारह को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी कर दिया. जिसके गवाह के रूप में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन इतने महत्वपूर्ण उपरिगामी सेतु की जर्जर हालत दो साल के अंदर हो जाना कहीं ना कहीं काम करने वाली संस्था की ईमान पर सवाल खड़ा करता है.

दयनीय हुई पुल की हालत

फ्लाइओवर की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि एक्सपेंशन जोड़ पर लगे हुए लोहे की रॉड व पत्तियां टूट चुकी हैं और उधर से गुजरने वाले वाहनों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. पुल से आने जाने वाले राहगीरों के मन में सदैव अनहोनी की आशंका बनी रहती है. दो साल के अंदर पुल का जर्जर स्थिति में आ जाना पुल निर्माण में हुये भ्रष्टाचार को उजागर करता है. अगर पुल निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल न खेला गया होता तो इतनी जल्दी पुल की हालत इतनी दयनीय ना होती. फिलहाल इस जर्जर पुल से गुजरने वाले राहगीरों व वाहनों पर बड़ी अनहोनी के काले बादल हर वक्त छाए रहते हैं.

जवाब नहीं दे पाए डिप्टी सीएम 

लखनऊ से जौनपुर एक कार्यक्रम में जा रहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा से जब एबीपी संवाददाता ने इस जर्जर पुल के लापरवाही व भ्रष्टाचार पर प्रश्न पूछा तो उपमुख्यमंत्री बगले झांकने लगे और सवालों का गोलमोल जवाब दिया.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: किसानों के समर्थन में कमिश्नरी चौराहे पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, हिरासत में लिये गये कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget