एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन पर रोक, जानें आरती का समय और गाइडलाइंस

Mahashivratri 2025: आम श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने में 18 घंटे से भी अधिक समय का अवधि लग सकता है.

Kashi Vishwanath Temple Aarti Timing: महाशिवरात्रि वाराणसी का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. विशेष तौर पर इस बार महाकुंभ की अंतिम तिथि होने की वजह से वाराणसी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में भी पहुंचने वाले 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन प्राप्त कराने के लिए हर एक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से जमीन पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है.

बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए  महाशिवरात्रि पर दारानगर से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग से गुजरने वाले सबसे बड़े शिव बारात को अगले दिन 27 फरवरी को निकालने का निर्णय लिया गया है. अतिरिक्त लाइन और अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ महाकुंभ से आने वाले साधु संतों के मंदिर में प्रवेश के दौरान भी मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहे इस बात का भी खास ध्यान दिया जा रहा है. इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में 25 से 27 फरवरी तक पूरी तरह प्रोटोकॉल दर्शन बंद रहेगा.

चारों प्रहर की आरती का समय निर्धारित 

महाशिवरात्रि के दौरान 32 घंटे तक अनवरत बाबा का दरबार शिव भक्तों के लिए खुला रहेगा. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से विश्व भूषण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा की मंगला आरती प्रातः 2:15 से प्रारंभ होगी जो 3:15 तक चलेगी. इसके बाद प्रातः 3:30 से दर्शनार्थियों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा. इस दौरान पुष्प वर्षा के साथ आने वाले भक्तों का स्वागत भी होगा.

इसके साथ ही मध्यान भोग आरती सुबह 11:40 पर प्रारंभ होगी जो 12:20 पर समाप्त होगी. वही चारों प्रहर की आरती का समय भी निर्धारित किया गया है. प्रथम प्रहर की आरती रात्रि 10:00 बजे शुरू होगी व 12:30 बजे समाप्त होगी. जबकि द्वितीय प्रहर की आरती रात्रि 1:30 बजे से शुरू होकर 2:30 तक चलेगी. वहीं तृतीय प्रहर की आरती 3:30 बजे शुरू होकर 4:30 तक जबकि चतुर्थ प्रहर की आरती सुबह 5:00 से शुरू होकर 6:15 तक आयोजित की जाएगी. इसके अलावा बाबा का झांकी दर्शन महाशिवरात्रि के दौरान सतत चलता रहेगा. मंदिर में अलग-अलग विग्रह का रुद्राभिषेक भी किया जाएगा.

18 घंटे भी लग सकते हैं बाबा का दर्शन करने में

महाकुंभ से काशी पहुंचे भारी संख्या में साधु नागा संतो का भी महाशिवरात्रि पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश होगा. इस दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित समय अवधि तक आम श्रद्धालुओं का प्रवेश मंदिर में नहीं होगा. ऐसे में आम श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि पर्व के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने में 18 घंटे से भी अधिक समय का अवधि लग सकता है. इसलिए मंदिर प्रशासन की तरफ से अपने स्वास्थ्य, खानपान का खास ध्यान रखते हुए ही मंदिर आने की अपील की गई है. वहीं दिव्यांग जनों से पहले भी मंदिर प्रशासन की तरफ से महाशिवरात्रि के दौरान ऑनलाइन दर्शन करने की अपील की जा चुकी है.

'मैं और मेरा परिवार तैयार..', धर्मात्मा निषाद सुसाइड केस में आरोप लगने पर बोले संजय निषाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget