एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2024: मेरठ का सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर, जहां स्वयं प्रकट हुआ था शिवलिंग, मंदिर को लेकर ये है मान्यता

Meerut News: मेरठ का सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है. यहां स्वयंभू शिवलिंग है, मान्यता है कि यहां माथा टेकने से सारी मनोकामना पूरी  होती है.

Mahashivratri 2024: पश्चिमी यूपी के मेरठ में सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है. यहां स्वयंभू शिवलिंग है, यानि यहां शिवलिंग स्थापित नहीं किया गया बल्कि शिवलिंग जमीन के भीतर से प्रकट हुआ था. देश ही नहीं विदेश से भी श्रद्धालु यहां माथा टेकने आते हैं. बाबा औघड़नाथ के दर पर जिसने जो भी मांगा उसकी हर मनोकामना पूरी हुई है. शिवरात्री और सावन के महीने में इस मंदिर में हमेशा की अपेक्षा भीड़ बढ़ जाती है. 

मेरठ के सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर पर साल में दो बार आस्था का सैलाब उमड़ता है. श्रावण मास में शिवरात्रि पर लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर यहां जलाभिषेक करते हैं. कई किलोमीटर लंबी यहां कतारें लगती हैं. सावन के हर सोमवार को भी श्रद्धालुओं की कतारें लगती हैं. वहीं फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि पर भी जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ता है.  मंदिर के पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि स्वयंभू शिवलिंग होने की वजह से बाबा के दर से कोई खाली हाथ नहीं जाता, सबकी मनोकामना पूरी होती हैं.

रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाया मंदिर
सिद्धपीठ औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली हैं. औघड़नाथ मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की. गरुड़ द्वार से श्रद्धालु प्रवेश करेंगे और जलाभिषेक के बाद नंदी द्वार से निकासी होगी. मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि महाशिवरात्रि को प्रात चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए और जलाभिषेक शुरू हो गया. कावड़ियों ने भी जलाभिषेक किया.


Mahashivratri 2024: मेरठ का सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर, जहां स्वयं प्रकट हुआ था शिवलिंग, मंदिर को लेकर ये है मान्यता


काली पलटन मंदिर नाम से भी है विख्यात
कैंट क्षेत्र में मौजूद सिद्धपीठ औघड़नाथ मंदिर से अंग्रेजों के खिलाफ पहली बार 10 मई 1857 को बगावत का बिगुल बजा था. इतिहासकार डॉ अमित पाठक ने बताया कि मेरठ छावनी क्षेत्र उत्तर और दक्षिण भागों में बटा हुआ था. उत्तर हिस्से में मॉल रोड से मवाना रोड तक अंग्रेजी रेजिमेंट थी और दक्षिण हिस्से में आबू नाले से दूसरी तरफ औघड़नाथ मंदिर के पास तीन भारतीय रेजिमेंट थी. अंग्रेजी फौज में शामिल भारतीय सैनिकों की रेजिमेंट को अंग्रेज काली पलटन कहते थे, इसलिए इस मंदिर को काली पलटन के नाम से भी जाना जाता है. 

अमित पाठक ने बताया कि चर्बी लगे कारतूस इस्तेमाल करने वाले वाले भारतीय सैनिक जब यहां मंदिर के कुंए पर पानी पीने आते थे तब यहां के पुजारी उन्हें खूब खरी खोटी सुनाते थे. यहां एक गुमनामी बाबा भी थे जो भी भारतीय सैनिकों को विद्रोह करने के लिए उकसाते थे. ये बाते अंग्रेजी फौज में शामिल भारतीय सैनिकों को चुभने लगी और अंदर ही अंदर क्रांति की ज्वाला भड़कने लगी. आखिरकार 10 मई 1857 को अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया गया.


Mahashivratri 2024: मेरठ का सिद्धपीठ बाबा औघड़नाथ मंदिर, जहां स्वयं प्रकट हुआ था शिवलिंग, मंदिर को लेकर ये है मान्यता

मराठाकालीन भी बताया जाता है मंदिर.
मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर को मराठाकालीन भी बताया जाता है, क्योंकि इसकी बनावट ही ऐसी थी...अंग्रेजों ने मराठाओं को यहां से भगा दिया थबैर मंदिर पर कब्जा कर लिया था. इतिहासकार डॉक्टर अमित पाठक ने बताया कि  प्राचीन मंदिर छोटा था जैसे मराठाकाल में बनते थे. 1957 के बाद मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू हुआ...अब ये मंदिर एक विशाल रूप ले चुका है. बता दें कि श्री राधा कृष्ण भगवान और मां दुर्गा का विशाल मंदिर भी इस परिसर में है, जहां जन्माष्टमी, राधाष्टमी और नवरात्र में भी आस्था की गंगा में भी श्रद्धालु डुबकी लगाने आते हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: BJP की दूसरी लिस्ट के लिए मंथन जारी, आज दिल्ली की बैठक में हो सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget