एक्सप्लोरर

'ये तो अभी ट्रेलर है साल 2027 में देखिएगा', महंत राजूदास का बयान BJP की बढ़ाएगा टेंशन?

Mahant Raju Das News: हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा है कि समाजवादी मानसिकता के अधिकारी हैं, मैं समीक्षा में अपनी बात कहने गया था. उन्होंने कहा कि मेरा गनर ले लिया.

UP News: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार की समीक्षा के दौरान मंत्रियों के सामने ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास के बीच कथित तौर पर भिड़ंत की खबर सामने आई थी. हालांकि अब ABP न्यूज की खबर की पुष्टि खुद महंत राजूदास ने की है. मीडिया के कैमरों के सामने आए हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने सिलसिलेवार तरीके से दो कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में DM से हुई झड़प का ब्योरा दिया. इसके साथ ही उन्होंने गनर छीने जाने की बात भी बताई.

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अयोध्या के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही से समय लेकर अधिकारियों की मनमानी की शिकायत करने गया था. इसके साथ ही महंत राजू दास ने कहा है कि समाजवादी मानसिकता के अधिकारी हैं, मैं समीक्षा में अपनी बात कहने गया था. उन्होंने कहा कि मेरा गनर ले लिया और मेरी हत्या की जा सकती है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब आपके कार्यकर्ता पीटे जाएंगे, कोतवाली में मारे-पीटे जाएंगे और उनकी सुनवाई नहीं होगी तो यही होगा. ये तो अभी ट्रेलर है, साल 2027 में देखियेगा, क्या होता है. बताया जा रहा है कि महंत राजू दास का यह बयान आज की घटना से पहले का है और इसी बयान पर डीएम भड़के हुए थे.

बता दें कि महंत राजू दास अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से समय लेकर हार पर अपना फीडबैक देने पहुंचे थे. वहीं इस दौरान वहां पर DM अयोध्या नीतीश कुमार भी मौजूद थे. डीएम नीतीश कुमार महंत राजू दास के चुनाव के दौरान प्रशासन के खिलाफ दिये बयानों से बेहद नाराज थे और इसी के चलते उन्होंने महंत राजू दास के साथ बैठने से इनकार किया. इसके बाद मंत्रियों की मौजूदगी में इन दोनों में तीखी झड़प भी हुई और फिर इस झड़प के बाद महंत राजू दास के साथ आए गनर को वापस जाने को कहा गया.

OYO होटल में मिला कपल का शव, चेकआउट के समय मंजर देख कर्मचारी के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget