एक्सप्लोरर

Mahant Narendra Giri Case: मुख्य आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर फिर टली सुनवाई, महंत नरेंद्र गिरि की मौत का मामला

Prayagraj News: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर टल गई है. महंत का शव 20 सितंबर, 2021 को एक कमरे में लटका हुआ मिला था.

Mahant Narendra Giri Case: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर टल गई है. ये सुनवाई जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा रिकॉर्ड दाखिल करने और बहस करने के लिए और वक्त मांगे जाने की वजह से टली है. हाईकोर्ट ने बार-बार वक्त मांगे जाने पर सीबीआई को कड़ी फटकार भी लगाई है. वहीं, बहस करने वाले रिकार्ड पेश करने के लिए 25 अगस्त की तारीख तय हुई है.

कोर्ट ने कहा कि यह अंतिम मौका होगा इसके बाद कोई वक्त नहीं दिया जाएगा. अब 25 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी. अगली सुनवाई पर सीबीआई अपना जवाब दाखिल करेगी. इसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. आरोपी आनंद गिरि की बहस लगभग हो पूरी हो चुकी है. बता दें कि 22 सितंबर 2021 से आनंद गिरी नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. आनंद गिरि पर महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है.

20 सितंबर, 2021 को मिला था महंत नरेंद्र गिरि का शव

महंत नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर, 2021 को प्रयागराज में जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के बाघंबरी गद्दी मठ के एक कमरे में लटका हुआ मिला था. उस समय, नरेंद्र गिरि देश के 13 मान्यता प्राप्त हिंदू मठों के आदेशों के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय एबीएपी के अध्यक्ष थे. नरेंद्र गिरि ने अपने कथित सुसाइड नोट में आनंद गिरि और दो अन्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रयागराज के जॉर्ज टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद, आनंद गिरि और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें 22 सितंबर, 2021 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बाद में राज्य सरकार की सिफारिश पर मामले को उत्तर प्रदेश पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गया. सीबीआई ने 60 दिनों की जांच के बाद 20 नवंबर 2021 को अपनी चार्जशीट दाखिल की थी.

ये भी पढ़ें-

Azam Khan News: आजम खान पर नया केस दर्ज होने के बाद तेज हुई सियासत, अब आर-पार की लड़ाई में जुटी समाजवादी पार्टी

UP Politics: यूपी BJP अध्यक्ष के नाम के एलान में क्यों हो रही है देरी? यहां जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget