एक्सप्लोरर

कुंभ सहायक Chatbot महाकुंभ में श्रद्धालुओं को करेगा गाइड, 10 भाषाओं में मिलेगी पूरी जानकारी

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को हर तरह की जानकारी सरल और आसान तरीके से देना है. योगी सरकार महाकुंभ 2025 को विश्व की सबसे आधुनिक तकनीक से जोड़ रही है.

Maha Kumbh Mela 2025: विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार जोरशोर से तैयारी कर रही है. इस बार देश विदेश से महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने की उम्मीद है. ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा मद्देनजर खास प्लान बनाया है.

इसी क्रम में शुक्रवार (13 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां वे 5500 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के जरिये एआई 'कुंभ सहायक चैटबॉट' का शुभारंभ भी शामिल है. ये एआई चैटबॉट कई खूबियों से लैस है, जो महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेगा और लेटेस्ट कार्यक्रमों की जानकारी देगा.

महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में करीब चार हजार एकड़ में मेले का आयोजन होगा. लगभग 64 सौ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी बुनियादी चीजों का इंताजम किया जा रहा है. मेले में श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए एआई 'कुंभ सहायक चैटबॉट'विकसित किया गया है. 

चैटबॉट की खासियत
देश दुनिया के कोने-कोने से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यह एआई चैटबॉट दस भाषाओं में सारी जानकारी प्रदान करेगा. "कुंभ सहायक चैटबॉट' में कई विशेषताओं से लैस हैं, जिसमें गूगल नेविगेशन, इंटरएक्टिव कन्वर्सेशन और व्यक्तिगत जीआईएफ जैसी सुविधाएं शामिल हैं. 

इसका उद्देश्य महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को हर तरह की जानकारी सरल और आसान तरीके से देना है. योगी सरकार महाकुंभ 2025 को विश्व की सबसे आधुनिक तकनीक से जोड़ रही है. यह चैटबॉट महाकुंभ 2025 ऐप या फिर व्हाट्सएप के जरिए काम करेगा.

कैसे काम करेगा AI चैटबॉट?
इस चैटबॉट के जरिए श्रद्धालु महाकुंभ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे, जैसे कि महाकुंभ का इतिहास, परंपराएं, अखाड़ों की जानकारी, स्नान घाटों की जानकारी और सबसे अहम रास्तों और पार्किंग की जानकारी. श्रद्धालु लिखकर या बोलकर चैटबॉट से इन जानकारियों को हासिल कर सकेंगे.

यह चैटबॉट प्रयागराज शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के रास्तों की जानकारी भी देगा. इसके साथ ही महाकुंभ में हो रहे अलग-अलग कार्यक्रम के आयोजनों के बारे में समय-समय पर अपडेट भी देगा.

श्रद्धालुओं के लिए खास सुविधा
चैटबॉट 10 भाषाओं में काम करेगा. ऐसे में इससे ना सिर्फ भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को बल्कि दूसरे देशों से आने वाले भक्तों और पर्यटकों को भी आसानी होगी. यह चैटबॉट देसी-विदेशी भाषाओं में श्रद्धालुओं से बात करेगा और व्यक्तिगत जीआइएफ के जरिए उनकी मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: यूपी में रोड एक्सीडेंट में गई 1 लाख से अधिक लोगों की जान, चौंकाने वाले हैं 10 साल के ये आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget