एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

UP News: महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. 7 दिन पहले इस फैसले से श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा.

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आगामी महाकुंभ (Mahkumbh 2025) के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत और आवागमन को ध्यान में रखते हुए पीपा पुलों की संख्या बढ़ा दी गई है. 2019 के कुंभ में जहां 22 पीपा पुल थे. वहीं इस बार इन पुलों की संख्या को बढ़ाकर 30 कर दिया गया है. गंगा नदी पर बनाए जा रहे इन 30 पांटून पुलों की निर्माण प्रक्रिया अब तक की सबसे बड़ी संख्या में की जा रही है. इन पुलों को विशेष रूप से भारी भार सहन करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो.

इन पुलों का निर्माण श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है और यह महाकुंभ के दौरान सुगम आवागमन सुनिश्चित करेंगे. इन पुलों की सुरक्षा और मजबूती को सुनिश्चित करने के लिए इन्हें कठोर परीक्षण से भी गुजरना पड़ा है. ये पुल स्थानीय लोगों, साधु संतों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे. महाकुंभ में 40 से 50 करोड़ लोगों के आने की संभावना है. ऐसे में इन पुलों की उपलब्धता से आवागमन में सहूलियत मिलेगी. इससे जाम की समस्या में कमी आएगी और व्यापारियों को भी अपनी गतिविधियों में आसानी होगी.

श्रद्धालुओं का आवागमन होगा आसान
इन पांटून पुलों का मुख्य उद्देश्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सरल बनाना है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने का भी कार्य करना है, जिससे महाकुंभ का आयोजन और भी सुविधाजनक होगा. इस संबंध में एक श्रद्धालु ने बातचीत में बताया कि इस पीपा पुल के बनाने से श्रद्धालुओं का आवागमन आसान होगा. उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी. ऐसी स्थिति में देखने को मिलता है कि जाम बहुत लगता है. लेकिन, अब इस पुल के निर्माण से जाम लगने की संभावना नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि आवागमन आसान होने से किसी भी श्रद्धालु को कोई समस्या नहीं होगी. मैं तो कुल मिलाकर यही कहूंगा कि कुंभ में बेहतरीन व्यवस्था की गई है.

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि, इस बार महाकुंभ में पीपा पुलों की संख्या बढ़ा दी गई है. पिछले कुंभ को देखें तो उसमें जाम की बहुत समस्या थी. लेकिन, इस बार पीपा पुल बनाए जाने से जाम की समस्या से श्रद्धालुओं को निजात मिलेगी. सरकार ने पीपा पुल बनाकर बहुत अच्छा कदम उठाया है. इससे जहां व्यापारियों को अपने सामान का आदान–प्रदान करने में आसानी होगी, तो वहीं श्रद्धालुओं को आवागमन करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी. उन्होंने आगे कहा कि इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के आसार जताए जा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में यह पीपा पुल श्रद्धालुओं को सहूलियत प्रदान करेगा. हर सेक्टर की आपस में कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. सरकार का काम बढ़िया है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: विस्फोट कर लोगों की जान लेने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरे प्लान का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget