एक्सप्लोरर

छोटू बाबा के बाद 'ई-रिक्शा बाबा' भी पहुंचे महाकुंभ, दिल्ली से प्रयागराज आने में लगे करीब 13 दिन

UP News: प्रयागराज में आयोजित होने वाले आस्था के संगम महाकुंभ में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों का आगमन शुरू हो गया है, इसी क्रम ई-रिक्शा बाबा यानी महंत ओम प्रयागराज पहुंचे.

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, महाकुंभ आरंभ से पहले भक्ति और आस्था के कई तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं. आज हम एक ऐसे ही महंत के बारे के बात कर रहे हैं, जो 'ई-रिक्शा बाबा' के नाम प्रसिद्ध हैं. 'ई-रिक्शा बाबा' नाम से प्रसिद्ध महंत ओम एक कस्टमाइज्ड थ्री-व्हीलर के साथ दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ 2025 में शामिल होने पहुंचे. महाकुंभ में उनकी यह एंट्री लोगों में चर्चा का विषय रही. आसपास के लोग उनसे मिलने के मिलने के आतुर नजर आए. बता दें कि, प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन होगा.

संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ में आने साधु-संत महात्माओं और श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से हो चुकी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद महाकुंभ की तैयारियों की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं और लगातार प्रयागराज का दौरा कर रहे हैं. इसके अलावा महाकुंभ के लिए संतों और महात्माओं का प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला भी शुरू है. ई रिक्शा बाबा के नाम से महंत ओम शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे. खास बात यह रही कि वह अपने ई रिक्शा वाहन से प्रयागराज पहुंचे हैं. जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था.

ई- रिक्शा में हैं रोजमर्रा का समान
ई रिक्शा बाबा के नाम से मशहूर महंत ओम ने कहा कि, दिल्ली से प्रयागराज आने में मुझे 12-13 दिन लग गया. दिन ढलने पर भी यह गाड़ी चलती रहती है. यह धीमी रफ्तार की गाड़ी है, और धीमा आते भी है. ओम बाबा ने कहा कि, इस  वाहन में बिस्तर और रोजमर्रा का जरूरी समान है. इसी पढ़ते और लिखते है, अगर किसी को जरूरत पड़ी तो उसकी ई- रिक्शा से मदद भी करते हैं. उन्होंने ई रिक्शा से चलने के पीछे की वजह कम खर्चा होना बताया है.

प्रयागराज में महाकुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों के यहां आगमन का सिलसिला शुरू हो चुका है. महाकुंभ मेला एक पवित्र धार्मिक आयोजन है जिसमें देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते हैं. इस बार महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित हो रहा है, जिसमें देश और दुनिया से लगभग 44 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष JP नड्डा से मिले मंत्री आशीष पटेल और अनुप्रिया पटेल, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget