एक्सप्लोरर

महाकुंभ की शुरूआत पर सीएम योगी बोले- 'पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत'

पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ की शुरूआत होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माँ गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें. महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में आज पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 के 'शाही स्नान' के साथ शुरूआत हो गई. यह महाकुंभ अब 26 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान भक्तों के लिए यहां हर तरह के इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए RAF, पुलिस और CRPF की टीमें मौके पर मौजूद हैं. वहीं महाकुंभ शुरू होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है.

सीएम योगी ने कहा, 'पौष पूर्णिमा की बधाई. विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुम्भ' का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है. अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है.'

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'माँ गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें. महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं. सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व.' वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है.

डिप्टी सीएम ने भक्तों का किया स्वागत
उन्होंने लिखा, 'पवित्र संगम में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने के पावन पर्व पौष पूर्णिमा की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. महाकुंभ नगरी तीर्थराज प्रयाग में स्नान, तप व ध्यान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों तथा श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन है. माता गंगा, यमुना व सरस्वती समस्त देशवासियों का सर्वकल्याण करें.'

जबकि पवित्र स्नान के बाद एक श्रद्धालु पवन कुमार ने बताया, "मैं अयोध्या से आया हूं. ये तीर्थ राज प्रयाग है. यह जगह बहुत पवित्र है ऐसा स्थान पूरे ब्रह्मांड में कहीं नहीं है. इसे तीर्थों का राजा भी माना जाता है." शाही स्नान शुरू होने पर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि शाही स्नान से एक दिन पहले रविवार को भी करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पवित्र डुबकी लगाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget