एक्सप्लोरर

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर किस कदर बदले हैं सियासी समीकरण, एक रिपोर्ट

इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर आरके चौधरी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, बसपा से सीएल वर्मा चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने अपने पुराने प्रत्याशी कौशल किशोर पर ही भरोसा जताया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उन्नाव से सटी हुए मोहनलालगंज लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। इस सीट के तहत ज्यादातर क्षेत्र ग्रामीण होने के बावजूद यहां का लिंगानुपात देश के कई बड़े शहरों से भी बेहतर है, यहां प्रति 1,000 पुरुषों पर 906 महिलाएं हैं। एक दौर में मोहनलालगंज कांग्रेस का मजबूत किला रहा है, लेकिन वक्त के साथ सपा ने इस सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में बीजेपी यहां से कमल खिलाने में कामयाब हो गई थी।

कौन कौन है उम्मीदवार

इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर आरके चौधरी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, बसपा से सीएल वर्मा चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने अपने पुराने प्रत्याशी कौशल किशोर पर ही भरोसा जताया है। यह सुरक्षित सीट है, लेकिन यहां से कभी भी बसपा का खाता नहीं खुल पाया है।

मोहनलालगंज लोकसभा सीट 1962 में वजूद में आई थी। इसके बाद से 14 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से पांच बार कांग्रेस, 4 बार सपा और तीन बार बीजेपी जीत चुकी है। इसके अलावा एक बार लोक दल और एक बार जनता दल का सांसद भी चुना गया है।

मोहनलालगंज सीट पर पहला लोकसभा चुनाव 1962 में हुआ और कांग्रेस की गंगा देवी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वह लगातार तीन बार सांसद रही, लेकिन आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय लोकदल के राम लाल कुरील ने कांग्रेस के विजयरथ को रोक दिया। हालांकि 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कैलाश पति ने राम लाल कुरील को मात देकर उनले यह सीट छीन ली और वो लगातार तीन बार सांसद चुने गए। 1984 में कांग्रेस नेता जगन्नाथ प्रसाद सासंद चुने गए।

1989 के लोकसभा चुनाव में जनता दल ने सरजू प्रसाद सरोज को मैदान में उतारकर कांग्रेस के लगातार जीत के सिलसिले को रोक दिया। इसके बाद से कांग्रेस दोबारा इस सीट पर वापसी नहीं कर सकी है।

1991 के चुनाव में छोटे लाल ने जीतकर बीजेपी का खाता खोला और 1996 में दोबारा जीते, लेकिन इसके बाद 1998 से लेकर 2009 तक सपा ने इस सीट पर लगातार चार बार जीत हासिल की। सपा के विजय रथ को 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कौशल किशोर को उतारकर ब्रेक लगा दिया है।

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 26,95,769 है। इसमें 75.19 फीसदी ग्रामीण औैर 24.81 शहरी आबादी है. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के मुताबिक इस लोकसभा सीट पर पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 19,05,279 मतदाता और 1,973 मतदान केंद्र हैं। अनुसूचित जाति की आबादी इस सीट पर 34.14 फीसदी है जबकि अनुसूचित जनजाति की आबादी 0.01 फीसदी है।

मोहनलालगंज लोकसभा सीट के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं। सिधौली, मलीहाबाद, बख्शी का तालाब, सरजोनी नगर और मोहनलालगंज विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें तीन सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और मोहनलालगंज में सपा और सिधौली सीट पर बसपा का विधायक है।

2014 का जनादेश 2014 के लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज संसदीय सीट पर 60.75 फीसदी मतदान हुए थे. इस सीट पर बीजेपी के कौशल किशोर ने बसपा के आरके चौधरी को एक लाख 45 हजार 416 वोटों से मात देकर जीत हासिल की थी. बीजेपी के कौशल किशोर को 4,55,274 वोट मिले

बसपा के आरके चौधरी को 3,09,858 वोट मिले

सपा की सुशीला सरोज को 2,42,366 वोट मिले

कांग्रेस के नरेंद्र गौतम को 52,598 वोट मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget