एक्सप्लोरर

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ में आगजनी की घटना के बाद एक्शन में सरकार, जांच के लिए टीम गठित

Prayagraj: महाकुंभ 2025 में शनिवार को हुई आगजनी की घटना के बाद सरकारी अलर्ट हो गई  है, इसके लिए फायर कर्मियों की संख्या 1400 से बढ़ाकर 1500 करने का फैसला सरकार ने किया है.

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ में रविवार को आगजनी की भीषण घटना होने के बाद सरकार और भी ज्यादा अलर्ट हो गई है. इसके लिए फायर कर्मियों की संख्या और उपकरण बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है.जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां और बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही 100 अतिरिक्त फायर कर्मियों की ड्यूटी भी महाकुंभ क्षेत्र में लगाई जाएगी. इन फायर कर्मियों को यूपी के अलग-अलग जिलों से बुलाया जा रहा है. अब महाकुंभ क्षेत्र में फायर कर्मियों की संख्या अब 1400 से बढ़कर 1500 हो जाएगी. 

इसके साथ ही चोरी से हीटर - गीजर, ब्लोअर और इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ एनफोर्समेंट सेल यानी प्रवर्तन टीम का गठन किया जाएगा. साथ ही मेले में रह रहे लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह ज्यादा खपत वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका को ना बढ़ाएं. लोग समझाने पर भी नहीं मान रहे हैं, इस वजह से अब  चेकिंग अभियान चला कर लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की तैयारी है.

आगजनी की घटना की जांच के लिए टीम गठित
फायर सर्विसेज के डीजी अविनाश चंद्र ने आज उस घटनास्थल का मुआयना किया है, जहां कल यानी रविवार को आग लगी थी. उन्होंने घटना के एक-एक पहलुओं को बारीकी से देखा है. उनके मुताबिक इस मामले में महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने एक जांच टीम का गठन किया है. जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि आखिरकार आग किस वजह से लगी. जांच कई एंगल पर चल रही है. आग लगने की कई वजह हो सकती है.

उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पाल की घटना में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है. उनका कहना है कि क्विक रिस्पांस टाइम को मिनिमम किए जाने पर काम चल रहा है. फायर डिपार्टमेंट अभी तक सभी मॉडल में भी पूरी तरह खरा उतरा है. मौनी अमावस्या पर ज्यादा भीड़ आएगी और बसंत पंचमी तक बनी रहेगी. इस वजह से मैनपॉवर और संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं. मेला प्रशासन और प्रयागराज जोन के अफसरो के साथ भी बैठक की जा रही है.

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट कब? तूफानी सरोज ने दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget